बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने 24 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई, और इस मौके पर शूरा ने इंस्टाग्राम पर ऐसे अनसीन वीडियोज शेयर किए कि फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। मेकअप आर्टिस्ट शूरा ने अरबाज को अपना "फॉरएवर एंटरटेनर और फॉरएवर लव" कहते हुए लिखा, "जब मैं कहती हूं कि कभी डल मोमेंट नहीं होता, तो बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बोल रही। दो साल, अनगिनत वीडियोज, अंतहीन हंसी। तुम्हारे साथ जिंदगी मेरी फेवरेट कैंड ऑफ कैओस है।" इन क्लिप्स में अरबाज घर और जिम में बॉलीवुड हिट्स पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, जो उनकी चुलबुली शख्सियत को बयां करते हैं।
वीडियोज में अरबाज ने शहजादा का "मुंडा सोना हूं मैं", स्त्री 2 के "काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं" और "आज की रात", अजनबी का "भीगी भीगी रातों में", बैंग बैंग का "तू मेरी", और समाधि का "कांटा लगा" जैसे सुपरहिट गानों पर डांस किया। शूरा की हंसी बैकग्राउंड में गूंज रही है, जो कपल की खुशहाल जिंदगी की मिसाल है। अरबाज ने रिप्लाई में मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब तो पक्का यकीन हो गया कि तुम मुझसे प्यार करती हो। हैप्पी एनिवर्सरी, माय लव।" गौहर खान ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी, अल्लाह हमेशा खुश रखे," जबकि रिद्धिमा पंडित ने कहा, "शॉक्ड हूं, क्या अरबाज को पता है ये पोस्ट हो गईं?
अरबाज और शूरा की लव स्टोरी फिल्म पटना शुक्ला के सेट से शुरू हुई, जहां शूरा रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं। एक साल डेटिंग के बाद 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में निकाह किया। इसके साथ ही इस साल 8 अक्टूबर को उनकी बेटी सिपारा खान का भी जन्म हुआ। अरबाज पहले मलाइका अरोड़ा से शादीशुदा थे, जिनसे 1998 में शादी हुई, 2002 में बेटा अर्हान पैदा हुआ, और 2017 में तलाक हो गया। फिर भी, दोनों अब को-पैरेंटिंग में अच्छे से तालमेल बिठाते हैं।
‘कांटा लगा’ और ‘आज की रात’ पर अरबाज खान का डांस वीडियो उनकी शादी की सालगिरह को और भी यादगार बना गया। फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।