OTT Courtroom Movies: भले ही दर्शकों के रूप में हमने अलग-अलग जॉनर का सिनेमा देखा हो, लेकिन कोर्टरूम ड्रामा का मज़ा हमेशा से सबसे अलग रहा है। ये फ़िल्में और सीरीज़ हमें अपनी सीटों से बांधे रखती हैं और कहानी में पूरी तरह से इन्वॉल्व कर देती हैं। दमदार डायलॉग्स, तीखी अदालती बहसें और लगातार आने वाले ट्विस्ट्स इन कहानियों को ट्रेडिशनल स्टोरीटेलिंग से बिल्कुल जुदा बनाते हैं।
