अगर आपने थिएटर में धुरंधर द रिवेंज का रोमांचक अनुभव ले लिया है, तो अब वक्त है घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा उठाने का। इस हफ्ते यानी 23 मार्च से 29 मार्च के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार देखने को मिलने वाली है। अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के लिए रिलीज हो रही हैं, जिनमें रोमांस, क्राइम, थ्रिलर, एक्शन और हॉरर सब कुछ शामिल है। खास बात यह है कि इस बार कई बड़े स्टार्स की फिल्में और चर्चित इंटरनेशनल सीरीज भी लाइनअप में हैं, जो आपके वीकेंड को और खास बना सकती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ नया और दिलचस्प देखने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है।
‘ओ’रोमियो एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें शाहिद कपुर, कपूर, तृप्ति , नाना पाटेकर और रणदिप हुड्डा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब OTT पर दस्तक देने को तैयार है।
कहां देखें: Amazon Prime Video
यह एक नॉर्वेजियन क्राइम ड्रामा है, जिसमें ओस्लो शहर में हो रही खतरनाक हत्याओं की जांच दिखाई गई है। केस के दौरान टीम के अंदर का संघर्ष और भ्रष्टाचार कहानी को और दिलचस्प बना देता है।
इस सीरीज में नेत्रहीन वकील मैट मर्डॉक एक बार फिर डेयरडेविल बनकर अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। पिछले सीजन के बाद अब कहानी और ज्यादा रोमांचक होने वाली है।
काट्टान एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। कहानी एक उलझे हुए मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर मोड़ पर नया रहस्य खोलती है।
समथिंग वैरी बैड इज गोइंग टू हैप्पन
यह 6 एपिसोड की हॉरर मिनी सीरीज है, जिसमें एक कपल की खूबसूरत शादी अचानक डरावने अनुभव में बदल जाती है। जंगल के बीच घटने वाली घटनाएं आपको बांधे रखेंगी।
K-pop बैंड BTS के फैंस के लिए यह डॉक्यूमेंट्री किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें सदस्यों की मिलिट्री सर्विस के बाद वापसी की कहानी दिखाई गई है।
इस हफ्ते OTT पर क्या देखें?
कुल मिलाकर, इस हफ्ते OTT पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है—रोमांस, थ्रिलर, क्राइम, एक्शन और हॉरर। अब आपको बस अपनी पसंद चुननी है और घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेना है।