Get App

OTT releases this week: इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, 9 नई फिल्में और वेब सीरीज से मिलेगा फुल डोज

OTT releases this week: इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त माहौल रहने वाला है। कुल 9 नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी। दर्शकों को हर जॉनर का कंटेंट देखने को मिलेगा, जिससे इस पूरे हफ्ते एंटरटेनमेंट की कोई कमी महसूस नहीं होगी और बिंज वॉचिंग का पूरा मजा मिलेगा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 8:36 AM
OTT releases this week: इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, 9 नई फिल्में और वेब सीरीज से मिलेगा फुल डोज
OTT releases this week: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर यह फिल्म 2022 की ‘वध’ का सीक्वल है।

मार्च के खत्म होते ही अप्रैल OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का शानदार तोहफा लेकर आ रहा है। इस हफ्ते डिजिटल दुनिया में फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार देखने को मिलेगी, जो हर तरह के दर्शकों को बांधे रखने का दम रखती हैं। चाहे आप कॉमेडी के शौकीन हों, क्राइम थ्रिलर पसंद करते हों या फिर स्पोर्ट्स और ड्रामा में दिलचस्पी रखते हों—हर जॉनर में नया और दमदार कंटेंट रिलीज होने वाला है। इस बार खास बात यह है कि कई बड़े स्टार्स और दिलचस्प कहानियां एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी, जिससे दर्शकों को बिंज-वॉचिंग का पूरा मौका मिलेगा।

हॉरर, सस्पेंस, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी—हर मूड के हिसाब से कंटेंट तैयार है। ऐसे में अगर आप वीकेंड या खाली समय में कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है।

सेंड हेल्पसे बढ़ेगा सस्पेंस और डर

सैम राइमी के निर्देशन में बनी यह सर्वाइवल हॉरर थ्रिलर फिल्म डर और रोमांच से भरपूर है। रेचेल मैकएडम्स और डायलन ओ'ब्रायन स्टारर यह फिल्म 31 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें