Padma awards 2026: भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान समारोह में इस सप्ताह सिनेमा, संगीत और रंगमंच जगत की कुछ सबसे लोकप्रिय हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। दिग्गज फिल्मी सितारों से लेकर मशहूर प्लेबैक सिंगर्स तक, मनोरंजन जगत के कई जाने-माने चेहरों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
