Panchayat Season 5: 'पंचायत' के नए सीजन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्राइम वीडियो ने सोमवार रात एक नया वीडियो शेयर किया। इसके साथ लिखा, "आपने इज्जत दी, अब हम सीजन 5 की रिलीज डेट देंगे।" इससे पता चलता है कि 18 नवंबर, बुधवार को नए सीजन की रिलीज डेट बताई जा सकती है।
इससे पहले मेकर्स ने बताया था कि 'पंचायत 5' साल 2026 में रिलीज नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार की तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया गया था कि नया सीजन इस साल नहीं आएगा और अभी इंतजार करना होगा।
चौथे सीजन के बाद क्या होगी कहानी?
'पंचायत 4' का अंत फुलेरा की राजनीति में बड़े बदलाव के साथ हुआ था। चुनाव में मंजू देवी हार गई थीं और क्रांति देवी नई प्रधान बन गई थीं। अब नए सीजन में दिखाया जाएगा कि इस बदलाव का अभिषेक त्रिपाठी की जिंदगी और काम पर क्या असर पड़ता है।
आधिकारिक कहानी के संकेतों के मुताबिक, नए प्रधान के साथ काम करते हुए अभिषेक को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ वह MBA की पढ़ाई के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, फुलेरा में उनके कुछ काम अभी बाकी हैं।
अभिषेक और रिंकी के रिश्ते पर भी रहेगी नजर
पिछले सीजन में अभिषेक और रिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई दी थीं। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों का रिश्ता आगे किस मोड़ पर पहुंचेगा। नए सीजन में उनकी कहानी को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। 'पंचायत 5' में पुराने कलाकार अपने जाने-पहचाने किरदारों में लौटेंगे। इनमें शामिल हैं:
कहां देख सकेंगे पंचायत सीजन 5?
'पंचायत' का नया सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगा। इसके पहले चारों सीजन भी इसी OTT प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं।
पंचायत की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। गांव की राजनीति, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फुलेरा में होने वाली मजेदार घटनाओं की वजह से यह सीरीज लोगों को खूब पसंद आई। इसे TVF ने बनाया है और इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। पहले चार सीजन को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। चौथे सीजन में अक्षत विजयवर्गीय ने भी निर्देशन किया था।