Paresh Rawal: परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से खुदको किया अलग, ब्याज समेत वापस लौटाया साइनिंग अमाउंट?

Paresh Rawal: जब से 'हेरा फेरी 3' का ऐलान हुआ है, तब से फिल्म पर मुसीबतों के बादल मंडरा रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक और दुखद अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर फैंस काफी निराश हो गए हैं।

अपडेटेड May 24, 2026 पर 10:13 AM
रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल ने फिल्म के लिए ली गई साइनिंग राशि 15% ब्याज के साथ-साथ अतिरिक्त मुआवजे के तौर पर लौटा दी है।

Paresh Rawal: हेरा फेरी 3 का ऐलान जब से हुआ है,तब से ही यह सुर्खियों में है...लेकिन गलत कारणों से। अब फिल्म के लीड एक्टर्स के बीच सभी मतभेद सुलझ जाने की खबरों के कुछ महीनों बाद ऐसा लगता है कि नई मुसीबत खड़ी हो गई है। परेश रावल इस प्रोजेक्ट से एक बार फिर अलग हो गए हैं।

बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने फिल्म के लिए ली गई साइनिंग राशि 15% ब्याज के साथ-साथ अतिरिक्त मुआवजे के तौर पर लौटा दी है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “उनकी कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय की गई थी। टर्म शीट में लिखा था कि परेश रावल को शेष राशि – 14.89 करोड़ रुपये – फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद ही मिलेगी।

दिग्गज अभिनेता को इस शर्त पर आपत्ति थी। साथ ही, फिल्म की मुख्य शूटिंग अगले साल शुरू होनी है। इसका मतलब है कि हेरा फेरी 3 के 2026 के एंड या 2027 से पहले रिलीज होने की संभावना नहीं थी। परेश को अपनी अभिनय फीस का बचा हिस्सा पाने के लिए लगभग दो साल इंतजार करना पड़ता।


हालांकि यह खबर सामने आने के बाद न तो फिल्म के निर्माताओं और न ही अभिनेता ने खुद कोई पुष्टि की है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट टीज़र भूत बांग्ला के सेट पर शूट किया गया था। हाल में ही एक पोडकास्ट में अक्षय कुमार ने कहा, "हेरा फेरी 3 अभी फिल्हाल तो नहीं बन रही... मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं, वेलकम बना ली। थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। अभी एक साल तो नहीं है। उसके बहुत सारे मुद्दे हैं, ऐसा नहीं हैं कि हम तीनों साथ नहीं हैं।”

जिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग (1989) पर आधारित पहली हेरा फेरी फिल्म अप्रत्याशित रूप से हिट हुई और भारत की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में से एक बन गई। इसकी अगली कड़ी, फिर हेरा फेरी (2006), जिसका निर्देशन दिवंगत नीरज वोरा ने किया था, में राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल) के कारनामों को आगे बढ़ाया गया। हेरा फेरी 3 के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन प्रशंसक मूल तिकड़ी को एक बार फिर साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।