साउथ स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मांडाना की 'विरोश वेडिंग' उदयपुर में चरम पर पहुंच चुकी है। शादी से एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी का खास प्लान लीक हुआ, जिसमें राजस्थानी संस्कृति की रंगीन झलक दिखेगी। लोकल आर्टिस्ट्स को बुलाया गया है, ताकि दुल्हन रश्मिका के हाथों में ऑथेंटिक मेहंदी लगे और माहौल राजस्थानी ठुमरी-घूमर से गूंजे। ये टच कपल की नई जिंदगी में ट्रेडिशनल चार्म जोड़ रहा है। साथ ही इस जोड़ें को अब देश के सर्वोच्च पद से मिला आशीर्वाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल और उनके माता-पिता को विशेष संदेश भेजकर शादी की हार्दिक बधाई दी। उदयपुर में चल रही तैयारियों के बीच ये शुभकामना संदेश जश्न को और खास बना गया।
