Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने महेश भट्ट की दूसरी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोली-सोनी को घर तोड़ने वाले गिल्ट से मैंने ही...

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने खुलासा किया कि उनके पिता महेश भट्ट ने सोनिया राजदान के बारे में बहुत पहले ही बता दिया था। दुनिया को इस खबर की बाद में भनक पड़ी थी।

अपडेटेड May 28, 2026 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
पूजा ने यह भी बताया कि उनके पिता ने सोनी राजदान के बारे में उन्हें बाकी लोगों से बहुत पहले ही बता दिया था।उन्होंने कहा, “दरअसल, मुझे सोनी के बारे में मेरी मां से पहले ही पता चल गया था।

Pooja Bhatt: एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने खुलासा किया है कि सोनी राजदान एक समय महेश भट्ट और किरण भट्ट की शादी तोड़ने के गिल्ट से जूझ रही थीं। पूजा ने बताया कि उन्होंने सोनी को इस बोझ को अपने ऊपर न लेने के लिए काफी समझाया था, और यह भी बताया कि सोनी के पिता महेश ने ही उन्हें उन दोनों के रिश्ते के बारे में बताया है। दुनिया को इस बात की भनक लगने से पहले ही एक्ट्रेस को सच पता था।

हाल ही में, पूजा ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने अपने पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट के बारे में और सोनी राजदान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। बातचीत के दौरान, पूजा ने कुन्नूर में सोनी राजदान के साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, “सोनी ने मुझसे दिल खोलकर बात की थी...।

उन्होंने खुलासा किया की जब हम मिले तो उन्होंने कहा कि पूजा मुझे भी बहुत बुरा लग रहा है। मैंने उन्हें पूरे दिल से कहा था कि सोनी तुम एक मजबूत रिश्ते को तोड़ नहीं सकती थीं। एक मजबूत रिश्ते में किसी और के लिए कोई जगह नहीं होती जब तक कि उसमें कोई दरार न हो या कोई कमी न हो, ताकि कोई और आकर उस जगह को भर सके।’”


पूजा ने यह भी बताया कि उनके पिता ने सोनी राजदान के बारे में उन्हें बाकी लोगों से बहुत पहले ही बता दिया था।उन्होंने कहा, “दरअसल, मुझे सोनी के बारे में मेरी मां से पहले ही पता चल गया था। पापा ने मुझे जगाया और कहा, ‘मुझे तुम्हें बताना है कि मैं एक महिला से मिला हूं और उसके लिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मेरा प्यार तुम्हारे लिए कम हो गया है, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।’ मैंने कहा, अगर वह मुझे नहीं कहेगा तो किससे कहेगा? मैं ये बात अपने पिता या मां के मुंह से सुनना ज़्यादा पसंद करती, बजाय इसके कि इसे स्टारडस्ट मैग्जीन, सिने ब्लिट्ज़ या मोहल्ले से सुनूं।”

पूजा ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी मां का दर्द देखा था, लेकिन उनके माता-पिता ने “हमेशा एक-दूसरे के साथ मर्यादा और शालीनता बनाए रखी।” महेश भट्ट की पहले किरण भट्ट से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं - पूजा और राहुल हैं। बाद में, महेश की मुलाकात सोनी राजदान से फिल्म 'सारांश' की शूटिंग के दौरान हुई। दोनों ने 20 अप्रैल 1986 को शादी की और उनकी दो बेटियां हुईं - आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।

1998 में सिमी गरेवाल को दिए एक इंटरव्यू में सोनी और महेश ने अपने प्यार की शुरुआत और मुश्किलों से पार पाने के बारे में बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें महेश के पहले परिवार से कोई शिकायत थी, तो सोनी ने कहा, "कुछ समय के लिए शायद थी, लेकिन समय के साथ वो दूर हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "अब हम बहुत अच्छे से रहते हैं, लेकिन हमारे बीच झगड़े भी हुए थे। शुरुआत में, जब हमारी शादी नहीं हुई थी, तब दिक्कतें थीं। लेकिन उसके बाद, जब मेरी उनसे शादी हुई, तब से हम एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।