Rajinikanth Golden 50 years: प्राइम वीडियो ने रजनीकांत को ट्रिब्यूट देते हुए वीडियो किया शेयर, फैंस को आ रहा पसंद

Rajinikanth Golden 50 years: प्राइम वीडियो ने आज सुपरस्टार रजनीकांत के शानदार 50 साल के सिनेमाई सफर का जश्न मनाते हुए एक बेहद खास ट्रिब्यूट वीडियो जारी किया है। यह वीडियो उनकी मैच अवेटड तमिल एक्शन थ्रिलर कूली के लॉन्च के साथ आया है।

अपडेटेड Sep 19, 2025 पर 2:42 PM
प्राइम वीडियो ने रजनीकांत को ट्रिब्यूट देते हुए वीडियो किया शेयर

Rajinikanth Golden 50 years: प्राइम वीडियो ने आज सुपरस्टार रजनीकांत के शानदार 50 साल के सिनेमाई सफर का जश्न मनाते हुए एक बेहद खास ट्रिब्यूट वीडियो जारी किया है। यह वीडियो उनकी मैच अवेटड तमिल एक्शन थ्रिलर कूली के लॉन्च के साथ आया है। इस खास वीडियो में डायरेक्टर लोकेश कनगराज और म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध भी नज़र आ रहे हैं, जिन्होंने सुपरस्टार के इस ऐतिहासिक सफर को और यादगार बना दिया है। वीडियो में रजनीकांत के आइकॉनिक स्टाइल, उनके बेमिसाल ऑन-स्क्रीन प्रेज़ेंस और पीढ़ियों से चले आ रहे उनके फैंस के साथ गहरे कनेक्शन को खूबसूरती से दिखाया गया है।

जश्न और वीडियो को और खास बनाने के लिए, प्राइम वीडियो ने चेन्नई भर में एक हाई-इम्पैक्ट बिलबोर्ड कैंपेन भी शुरू किया है। इसमें रजनीकांत के सबसे मशहूर पंचलाइनों को नए अंदाज़ में पेश किया गया है, जो उनके फैंस की तरफ़ से इस लीजेंड को एक अनोखा ट्रिब्यूट है।चेन्नई की सड़कों पर लगे ये बिलबोर्ड पूरे शहर को एक लिविंग कैनवास में बदल देते हैं, जहां हर कोना रजनीकांत के शानदार करियर और उनकी विरासत का जश्न मनाता दिखाई देता है।

‘कूली’ अब तमिल में स्ट्रीम हो रही है, साथ ही इसका डब्ड वर्ज़न तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों व इलाकों में उपलब्ध है। यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर का अनुभव देती है, जिसमें न्याय, वफादारी और हाई-ऑक्टेन ड्रामा का तड़का है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखता है।रिलीज के बाद से ही ‘कूली’ दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है और 20 से ज़्यादा देशों, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग, यूएई शामिल हैं, वहां टॉप 10 मूवीज़ की लिस्ट में जगह बना चुकी है।


वीडियो में उनका कुली लुक भी देखने को मिला है। हाल में एक्टर ने कुली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म के ईवेंट में उन्होंने बताया था कि जब मैं कुली था तो मुझ पर कई बार लोगों ने चिल्लाया...गुस्सा किया। एक दिन एक आदमी ने मुझे दो रुपये दिए और कहा कि मैं उसका सामान टेम्पो में जाकर रख दूं। उसकी आवाज मुझे पहचानी सी लग रही थी। मुझे एहसास हुआ कि वह मेरा कॉलेज में पढ़ने वाला एक दोस्त था। मैंने कॉलेज में उसका बहुत मजाक उड़ाया था। उसने मुझसे कहा, 'तुमने क्या तमाशा किया है।' जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ कि मैं टूट गया था और बहुत रोया था।

बता दें कि लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर कुली में रजनीकांत के साथ नागार्जुन और श्रुति हासन भी अहम रोल में हैं। फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी दिन ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर मूवी वॉर 2 (War 2) को रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।