जितेंद्र कुमार, रघबीर यादव, नीना गुप्ता समेत कई स्टार्स से सजी ‘पंचायत’ सबसे सफल वेब सीरीज़ में से एक है। शो का चौथा सीज़न कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुआ है। चौथे सीजन को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच पंचायत के प्रधान जी (रघुबीर यादव) की प्रियंका चोपड़ा के साथ मजेदार चिट-चैट का मजा पूरा देश ले रहा है....कैसे आईए बताते हैं।
वीडियो की शुरुआत में प्रधान जी जॉन सीना और इब्रिस एल्बा के साथ प्रियंका की लेटेस्ट फिल्म "हेड्स ऑफ स्टेट" का वीडियो देखते दिखाई देते हैं। फिर एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि सचिव जी, जरा देखिए तो, क्या धूम मचाई है प्रियंका बिटिया ने। हम उनको शुभकामनाएं दे देते हैं।
इसके बाद प्रधान जी वीडियो कॉल पर प्रियंका चोपड़ा से से बात करते हैं। उन्हें बताते हैं कि फुलेरा गांव को उन पर गर्व है। इससे खुश होकर एक्ट्रेस कहती हैं कि अरे तो इसी बात पर थोड़ी लौकी यहां भी भेज दीजिए प्रधान जी। न्यूयॉर्क में कहीं नहीं मिलती है। वहीं प्रधान जी प्रियंका से अपना एड्रेस मैसेज करने को रहते हैं। अभिनेत्री ने पंचायती अंदाज़ में कहा कि "देख रहा है बिनोद...हमारे लिए फुलेरा से लौकी आ रही है।
प्रियंका ने आगे प्रधान जी से कहा कि मैंने पंचायत सीज़न 4 देख लिया है। मेरे लिए,चुनावों के असली स्टार आप ही थे। ये जानकर प्रधान जी बेहद खुश हो जाते हैं। वह कहते हैं कि सुनकर तो हमारा सीना चौड़ा हो गया भाई। देसी गर्ल आगे प्रधानजी से कहती हैं कि जॉन सीना भी आपके बहुत बड़े फैन हैं! बस फिर को प्रधान जी खुशी से झूम उठते हैं।
इसके बाद आखिर में प्रधानजी प्रियंका को कहते हैं कि बेटी हम आपसे एक बात कहना चाह रहे हैं कि ये एक्शन-वैक्शन ध्यान करना। हमको तुम्हारी बहुत चिंता लगी रहती है। इसके बाद प्रियंका थैंक्यू प्रधानजी कहती हैं, ऐऱ कहती हैं कि रिंकी की म्मी को नमस्ते कहिएगा।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग अपने अपने रिएक्श कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। वहीं लोगों को ये कोलेब काफी पसंद आया है। एक नेटिजन ने कमेंट किया, "वाह, देसी गर्ल और हमारे प्रधान जी का क्या तालमेल है," वहीं दूसरे ने लिखा, "GTA 6 से पहले प्रियंका और प्रधान जी।