Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा जोनास ने YouTube पर Vogue के साथ एक नए वीडियो में बताया है कि वह अपने हैंडबैग में क्या-क्या रखती हैं। एक्ट्रेस के डेली यूज की चीज़ों के इस मेल ने सबका ध्यान खींचा है, खासकर उनकी यह बात कि वह अपने साथ हनुमान चालीसा और EpiPen रखती हैं।
सिर्फ़ लक्ज़री चीज़ों पर ध्यान देने के बजाय, प्रियंका ने कुछ ऐसी सिंपल और अर्थपूर्ण चीज़ें दिखाईं, जिन्हें वह अपने पास रखती हैं। इनमें एक काला धागा भी था, जिसे उन्होंने सुरक्षा का एक पुराना तरीका बताया। उन्होंने कहा कि “भारत में, हम काला रंग पहनते हैं। यह एक 'नज़र बट्टू' (बुरी नज़र से बचाने वाला) है, जो एक 'ईविल आई ब्रेसलेट' जैसा होता है। भारत में, हमारा मानना है कि यह बुराई को दूर रखता है। खुद को बचाने के लिए आप जितना ज़्यादा कर सकें... क्यों न करें?"
उन्होंने परफ़्यूम, हेयर स्प्रे और सन ग्लास जैसी डेली यूज की चीज़ें भी अपने साथ रखीं हुई थी। सबसे ज़्यादा चर्चा में रही चीज़ों में से एक थी हनुमान चालीसा की एक छोटी-सी किताब। उन्होंने कहा, "यह मेरी हनुमान चालीसा है, जो भगवान हनुमान की एक प्रार्थना है। इसे रोज़ पढ़ना चाहिए। मैं इसे रोज़ नहीं पढ़ पाती, लेकिन जितना हो सके, पढ़ने कोशिश करती हूं। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि यह मेरी हर जर्नी में मेरी रक्षा करती है।
अपने वॉलेट के अंदर, प्रियंका चोपड़ा 2018 की अपने पति निक जोनास के साथ की एक फ़ोटो रखती हैं। एक्ट्रेस ने एक छोटी लेकिन आम आदत भी शेयर की, जिसमें एक स्टेन रिमूवर शामिल है। एक्ट्रेस ने कहा यह रहा मेरा टाइड पेन। मैं हमेशा अपना टाइड पेन अपने साथ रखती हूं। मुझ पर महंगे कपड़ों के मामले में भरोसा नहीं किया जा सकता। मैंने अपनी गोल्डन ग्लोब्स की Dior ड्रेस पर दाग लगा लिया था, क्योंकि मैं पिज़्ज़ा खा रही थी। इसलिए, मैंने तुरंत इसका इस्तेमाल किया और फिर सब ठीक हो गया।
प्रियंका ने अपने बैग में हाल ही में हुए एक बदलाव के बारे में भी बताया। पीसी ने कहा कि एक EpiPen। इस साल मुझे कुछ एलर्जी हो गई है। यह मेरे बैग में एक नई चीज़ जुड़ी है, लेकिन बहुत ज़रूरी है। मैं आपको यह नहीं बता सकती कि मुझे किस चीज़ से एलर्जी है, क्योंकि फिर तो सचमुच हर किसी को पता चल जाएगा कि मुझे कैसे मारा जा सकता है! मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती। मेरे पास मेरा इनहेलर भी है, क्योंकि मुझे अस्थमा है।
काम की बात करें तो, प्रियंका आखिरी बार 'लव अगेन' (2023) में नज़र आई थीं। अब वह 'सिटाडेल' के दूसरे सीज़न की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह रिचर्ड मैडेन के साथ नज़र आएंगी। यह शो 6 मई, 2026 को Prime Video पर रिलीज़ होने वाला है।