Get App

पता नहीं कैसे ये लोग हीरोइन बन जाते हैं..., जब Priyanka Chopra को देख को-स्टार ने कही ये बात

Priyanka Chopra: दशकों तक बॉलीवुड में राज करने करने के बाद देसी गर्ल बॉलीवुड में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। लेकिन एक समय था जब प्रियंका को उनकी स्कीन टोन के लिए काफी ताने मारे जाते थे। इस बात खुलासा उनकी कोस्टार रही स्मिता जयकर ने किया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे प्रियंका को देख उनका मुंह बन गया था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 05, 2025 पर 11:38 AM
पता नहीं कैसे ये लोग हीरोइन बन जाते हैं..., जब  Priyanka Chopra को देख को-स्टार ने कही ये बात

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज दुनियाभर में पॉपुलर हो चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ वह हॉलीवुड में भी जलवे बिखेर रही हैं। लेकिन करियर के शुरुआती दौर में वह कई बार अपने रंग के चलते लोगों की छोटी सोच का शिकार बनीं हैं। एक्ट्रेस ने इस बात को कई बार रिवील किया है कि उन्हें अपने फिजिकल अपीयरेंस के लिए काफी कुछ सुनना पड़ा हैं। हाल ही में उनकी एक को-स्टार ने भी खुलासा किया है कि जब उन्होंने प्रियंका को पहली बार देखा था तो कैसे उन्हें जज किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में सनी देओल स्टारर फिल्म 'द हीरो' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। यूं तो उनकी एक्टिंग के पहली बार में ही सब मुरीद हो गए थे, लेकिन अपनी डार्क स्किन टोन के लिए उन्हें कई जजमेंट का सामना करना पड़ा। 'किस्मत' फिल्म में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं उनकी साथी कलाकार स्मिता जयकर ने एक हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुला किया कि कैसे उन्होंने प्रिंयका को देख गलत तरह से रिएक्ट किया था।

स्मिता जयकर ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि पीसी से उनकी पहली मुलाकात खास नहीं थी। स्मिता ने कहा, "मैंने प्रियंका के साथ उनके करियर के शुरुआती दिनों की काम किया है। मैंने किस्मत में उनके साथ काम किया था। इस फिल्म के दौरान प्रियंका बहुत दुबली-पतली और सांवली दिखती थीं। मुझे और मोहन जोशी को जब पता लगा कि वह हमारी बेटी का किरदार करने वाली हैं, तो मैं शॉक्ड थी। जब मैंने उन्हें देखा तो मैंने यही कहा, 'हे भगवान'। उस समय वह अच्छी नहीं लगती थी। मैंने सोचा कि पता नहीं ये लोग हीरोइन कैसे बन जाते हैं।

एक्ट्रेस नेकहा कि जब मैंने प्रियंका चोपड़ा को बाद में देखा तो अपने जजमेंट पर काफी बुरा फील किया था। उन्होंने कहा, "प्रियंका चोपड़ा बहुत शानदार थीं। मैंने सोचती रह गई, इस लड़की ने क्या कर दिया? वह पूरी तरह से डीवा बन चुकी थी। स्मिता ने आगे कहा कि इसलिए आप किसी को कभी भी जज नहीं कर सकते हैं। ना ही कह सकते हैं, 'यार, यह किसको लेकर आए हो'। कुछ मालूम नहीं कब किसकी किस्मत पलट जाए। क्या शानदार एक्ट्रेस है अभी वो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें