Priyanka Chopra-Nick Jonas: देसी गर्ल के प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की निक जोनस के साथ जोड़ी शानदार है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती हैं। प्रियंका और निक एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। काम से फ्री होकर दोनों दुनिया घूमने के लिए निकल जाते हैं। प्रियंका और निक फिलहाल बीच पर विकेशन एंजॉय कर रहे हैं। निक ने प्रियंका संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं.
निक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुरुआत में वह बताते हैं कि बीच पर बिना प्रियंका के वह बोर हो जाते हैं। उसके बाद तभी प्रियंका भागते हुए आती हैं और निक उन्हें गोद में उठा लेते हैं। इसके बाद कपल लिपलॉक करता हैं। प्रियंका को देखते ही निक खुशी से झूम उठते हैं। उनके चेहरे पर सुकून साफ देखा जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो इस दौरान उन्होंने उन्होंने ब्लू कलर की स्वीमिंग ड्रेस पहनी हुई हैं। वहीं निक ने शॉर्ट और हाफ पैंट कैरी किया हुआ है। साथ में रेड कलर की कैप लगाई हुई है। प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखकर लोग इस पर ढेर सारे कमेंट और लाइक्स की बारिश कर रहे हैं।
प्रियंका और निक की जोड़ी के लोग दीवाने हैं। इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- द देसी गर्ल इफेक्ट। दूसरे ने लिखा- क्यूटनेस ओवरलोडेड हो गई है। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी कमेंट कर लिखा- अडॉरेबल। इस वीडियो पर कई फैंस हार्ट इमोजी शेयर कर पीसी को प्यार दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हेड ऑफ स्टेट में नजर आई है। इस फिल्म में प्रियंका दो सुपरस्टार्स के साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आई हैं। इसके साथ ही प्रियंका अब बॉलीवुड में काफी समय बाद बाद कमबैक करने जा रही हैं। एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।