Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा जोनास मदरहुड का भरपूर आनंद ले रही हैं। वह अक्सर अपनी बेटी मालती मारी के वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं, जो तुरंत वायरल हो जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के बर्फ के मौसम का आनंद लेते हुए कुछ प्यारे पलों की तस्वीरें शेयर करके एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने इन अनमोल पलों को खुशी बताया।
