Rahul Banerjee Death: दिग्गज बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, ओडिशा के समुद्र में डूबने से गई जान

Rahul Arunoday Banerjee dies: रविवार (29 मार्च) शाम को मशहूर बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की अचानक खबर से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता की मौत ओडिशा के तलसरी बीच पर समुद्र में डूबने से हुई

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
Rahul Arunoday Banerjee dies: दिग्गज बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है

Rahul Arunoday Banerjee dies: दिग्गज बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की रविवार (29 मार्च) को ओडिशा के तलसरी समुद्र तट पर डूबने से मौत हो गई। वह 43 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और उनका 13 साल का एक बेटा है। बनर्जी के सह कलाकार दिगंता बागची ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा के पास स्थित इस समुद्र तट पर 'भोले बाबा पार करेगा' नामक एक बंगाली धारावाहिक की शूटिंग के लिए गए थे।

बागची ने रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "आज की शूटिंग के बाद वह अकेले पानी में गए। लेकिन किसी तरह पानी के नीचे किसी चीज में उलझ गए… सटीक परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।" उन्होने बताया कि अचानक क्रू सदस्य समेत अन्य लोग चिल्लाने लगे कि राहुल डूब रहे हैं। हम उन्हें पानी से बाहर निकालकर दीघा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के समुद्र तट से लाए जाने के बाद अभिनेता को दीघा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पत्नी का आया रिएक्शन

दिवंगत अभिनेता की पत्नी और बंगाली एक्टर प्रियंका सरकार ने इस दुखद खबर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट में 'बहुत दुख' की इस घड़ी में प्राइवेसी की गुजारिश की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत दुख और गहरी निराशा का समय है। इस मुश्किल समय में, हम दिल से स्पेस और प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं। एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और अपने लोग हैं जो इस नुकसान से एक साथ उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हम मीडिया में अपने दोस्तों और साथ काम करने वालों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे हमारी सीमाओं का सम्मान करें। दखल न दें। हमें शांति से दुख मनाने दें।"

प्रियंका ने आखिरी में कहा, "आपकी समझ और सपोर्ट इस समय पहले से कहीं ज्यादा मायने रखता है।" पश्चिम बंगाल के एक पुलिस ऑफिसर ने कहा कि एक्टर को पड़ोसी ओडिशा के एक बीच से लाए जाने के बाद दीघा हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, "हमने घटनाओं का पता लगाने के लिए ओडिशा में अपने काउंटरपार्ट्स से संपर्क किया है। दीघा पुलिस स्टेशन में भी अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया गया है। हम उनकी प्रोडक्शन टीम के मेंबर्स और आईविटनेस से भी बात कर रहे हैं।"

बंगाल सीएम ने जताया दुख

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस खबर पर हैरानी जताते हुए कहा, "मैं यह खबर सुनकर शॉक्ड और बहुत दुखी हूं कि जाने-माने, यंग और पॉपुलर एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी अचानक हमारे बीच नहीं रहे।" सीएम ने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि असल में क्या हुआ। वह मेरे पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे। वह एक ऐसे इंसान थे जिनकी मैं सच में तारीफ करती थी। मैं उनके दुखी परिवार, प्रियजनों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।"

राहुल 2008 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म Chirodini Tumi Je Amar से मशहूर हुए थे। उन्होंने राज चक्रवर्ती की डायरेक्ट की हुई फिल्म में प्रियंका सरकार के साथ काम किया था। फिल्म की सफलता के बाद दोनों रातों-रात स्टार बन गए। उसी दौरान उन्होंने प्रियंका से डेटिंग भी शुरू कर दी। दोनों ने 2010 में शादी की। कपल का एक बेटा शोहोज बनर्जी है। वे 2017 में अलग हो गए लेकिन 2023 में शोहोज को साथ मिलकर पालने के लिए फिर से मिल गए।

ये भी पढ़ें- Samayapuram temple: तमिलनाडु के समयपुरम मंदिर में दर्दनाक हादसा! श्रद्धालुओं पर गिरी छत, महिला की मौत, कई घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।