Prateik Smita Patil: राज बब्बर के परिवार में बढ़ती जा रही है दरार! जूही ने बिना प्रतीक के आर्या संग मनाया रक्षाबंधन

Prateik Smita Patil: दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक का रिश्ता अपने सौतेले भाई बहन जूही और आर्या से टूटता दिख रहा है। हाल में जूही ने रक्षाबंधन की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें प्रतीक कहीं नजर नहीं आए।

अपडेटेड Aug 10, 2025 पर 9:22 PM
Story continues below Advertisement
जूही ने बिना प्रतीक के आर्या संग मनाया रक्षाबंधन

Prateik Smita Patil: हाल में ही देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। हर बहन ने अपने भाई के हाथों में कलाई बांधी। वहीं राज बब्बर की बेटी ने भी इस त्योहार के सेलिब्र्शन की तस्वीरों को शेयर किया है। लेकिन इन तस्वीरों में प्रतीक स्मिता पाटिल का न दिखना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

जूही बब्बर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पूरा परिवार नजर आ रही है। वहीं जूही भी आर्या को राखी बांधते दिख रही हैं। लेकिन इन फोटोज में कहीं भी प्रतीक नजर नहीं आए। बता दें के तीनों स्टेप भाई बहन के बीच तनातनी एक्टर की शादी से और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं जूही ने कैप्शन में लिखा- कुछ त्यौहार पूरे होते हैं...और कुछ अधूरे से लगते हैं। आज रक्षाबंधन है, और खुशियाँ तो हैं, पर मेरे दिल का एक हिस्सा अभी भी अधूरा है। लेकिन ज़िंदगी चलती रहती है...और खून के रिश्ते को कोई नहीं बदल सकता। सच्चा खून हमेशा बना रहता है। प्रतीक ने इसी साल फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई थी, जिसमें उन्होंने न ही अपने पिता को बुलाया था और न ही अपने सौतेले भाई बहनों को न्योता दिया था।


अभिनेता प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन प्रिया बनर्जी संग सात फेरे लिए थे। उन्होंने शादी के लिए अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल का घर चुना था। प्रतीक ने कहा कि उन्होंने अपनी मां के घर में इसलिए शादी की है, क्योंकि यह उनकी आत्मा का सम्मान सबसे अच्छा है। वहीं शादी का न्योता न मिलने पर उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने एक्टर भद्दी टिप्पणी की थी। साथ ही दावा किया था कि कोई प्रतीक को परिवार के खिलाफ भड़का रहा है।

प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी नादिरा बब्बर के साथ हुई थी, जिनके जूही बब्बर और आर्य बब्बर संताने हैं। स्मिता पाटिल से शादी के बाद प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ, लेकिन प्रसव संबंधी दिक्कतों के चलते स्मिता पाटिल का कुछ दिन बाद ही निधन हो गया था। बता दें कि प्रतीक बब्बर ने भी प्रिया से दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने सान्या सागर संग सात फेरे लिए थे, लेकिन 2023 में तलाक हो गया था। प्रतीक की दूसरी शादी पर सौतेले भाई आर्य ने कमेंट कर हंगामा खड़ा कर दिया था।

आर्य बब्बर ने कहा था कि 'बब्बर तो शादी करते रहते हैं'? कैप्शन में लिखा था कि 'प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी...? पर बाप को शादी में नहीं बुलाया जानिए क्यों?' प्रतीक ने पूरा वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया था कि पापा ने दो-दो शादी कीं। दीदी ने दो-दो शादी कीं, और अब मेरा भाई दो-दो कर रहा है।। यहां तक कि मेरा जो डॉगी है, हैप्पी उसकी भी दो-दो गर्लफ्रेंड्स हैं....बस मैं ही आलसी हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।