Get App

Rajpal Yadav Case: कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह? तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को की ₹1.11 करोड़ की मदद

Rajpal Yadav Case: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, अभिनेता सोनू सूद और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को मदद की पेशकश की है। राजपाल यादव ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म की असफलता से जुड़े चेक बाउंस मामलों के सिलसिले में तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 12:07 PM
Rajpal Yadav Case: कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह? तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को की ₹1.11 करोड़ की मदद
Rajpal Yadav Case: राव इंद्रजीत सिंह ने तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को की ₹1.11 करोड़ की मदद

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों ने आगे आकर राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्हें कुछ पैसे देने का भी ऐलान किया है। राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के अधिकारियों के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से पहले एक्टर ने एक इमोशनल बयान दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत पैसे की दिक्कत हो रही है। इस मुश्किल समय में उनके पास भरोसा करने के लिए कोई नहीं था।

इसके तुरंत बाद एक्टर सोनू सूद ने उन्हें आने वाली फिल्म में एक रोल और मामूली साइनिंग अमाउंट देकर सपोर्ट किया। इसके बाद, म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव समेत कई और लोग मदद के लिए आगे आए। अभिनेता सोनू सूद, राजनेता तेजप्रताप यादव के बाद म्यूजिक प्रोड्यूसर एवं जेम ट्यून्स म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने उन्हें 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है।

इंद्रजीत सिंह यादव ने इस मदद पर कहा, "राजपाल ने दर्शकों को बहुत खुशी दी है। वह भारतीय सिनेमा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह सपोर्ट सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी साथी इंसान के साथ खड़े होने का है। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है। परिवार मुश्किल वक्त में साथ देता है।"

उन्होंने इंस्टाग्राम पर किए एक पोस्ट में कहा, "सोशल मीडिया के माध्यम से हमें राजपाल यादव की पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिली। यह जानकर मन व्यथित हुआ। राजपाल यादव न सिर्फ एक महान कलाकार हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों। मैं जेम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल भाई को एक करोड़ 11 लाख रुपए की सहायता प्रदान कर रहा हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें