Dhurandhar: दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस पीढ़ी में उनके जैसा काम किसी और ने नहीं किया। रणवीर की मेहनत और अलग-अलग तरह के रोल करने की काबिलियत पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “रणवीर ने कितने तरह का काम किया है। आप खुद देखिए, जो रोल रणवीर ने किए हैं, क्या किसी और बड़े एक्टर ने वैसे रोल निभाए हैं? इतनी लगन के साथ, इतनी अलग-अलग किस्म के किरदार बहुत कम लोग कर पाते हैं। उन्होंने हर रोल को पूरे जोश और अलग अंदाज़ में किया है, चाहे वो बाजीराव हो या खिलजी हर किरदार में वो बिल्कुल नए रूप में नजर आए हैं।”
