Saif Ali Khan: जब रानी मुखर्जी ने सैफ अली खान को डेटिंग के वक्त दी ये सलाह, करीना कपूर को लेकर कह दी थी ये बात

Saif Ali Khan: सैफ अली खान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह करीना कपूर को डेट कर रहे थे, तब उनकी दोस्त रानी मुखर्जी ने उन्हें एक खास सलाह दी थी।

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
रानी मुखर्जी की एक सलाह ने सैफ अली खान संग करीना का रिश्ता बनाया था स्ट्रॉन्ग

Saif Ali Khan: सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और अटरेक्टिव एक्टर्स में से एक हैं। अपनी चार्मिंग स्क्रीन एंट्री से लेकर अपने कॉमिक रोल तक, इस स्टार ने कई दिलों में अपनी जगह बनाई है। ऐसा ही एक दिल, जो सबसे खास है, उनकी पत्नी करीना कपूर खान का है। दोनों 18 साल से ज़्यादा समय से साथ हैं और इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और पावरफुल सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। अभिनेता ने खुलासा किया था कि बेबो के साथ अपने रिश्ते के शुरुआती दौर में रानी मुखर्जी ने उन्हें क्या सलाह दी थी।

सालों पहले करीना कपूर के एक टॉक शो में, उनके पति सैफ अली खान ने रानी मुखर्जी द्वारा दी गई एक अहम सलाह का खुलासा किया था, जो उन्होंने उन्हें तब दी थी जब उन्होंने बेबो को डेट करना शुरू ही किया था। सैफ ने बताया, "मुझे याद है कि रानी मुखर्जी ने मुझसे एक बार कहा था। जब हमने डेटिंग शुरू ही की थी। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी किसी एक्ट्रेस के साथ बाहर गया था, तो उस लिहाज से उन्होंने कहा था कि बस, ऐसे व्यवहार करो जैसे तुम किसी मेल के साथ रिश्ते में हो। मैं ऐसा ही था, मुझे बाद में रिलाइज हुआ कि रानी ने मुझसे ऐसा करने को क्यों कहा था।

सैफ ने आगे बताया, "उसका मतलब था कि एक और समझकर बेचारी जैसा उसे फील मत कराओ । क्वलटी का ख्याल रखना। घर में दो हीरो होने वाले हैं। अगर क्वलटी का ख्याल रखोगे फिर आपको कोई समस्या नहीं होगी। मुझे लगता है कि वह बिल्कुल सही थी। सैफ और करीना की सक्सेसफुल शादी के पीछे कई अन्य सीक्रेट के अलावा, यही ये भी खास वजह है दोनों एक दूसरे के काम की रिस्पेक्ट करते हैं।


रानी मुखर्जी की ये वाली बात सैफ के लिए आज भी बहुत जरूरी है। एक्ट्रेस की इस खास सलाह ने सैफ अली खान के सोचने के तरीके में बढ़ा बदलाव लाया है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि एक अच्छा रिश्ता वही होता है, जहां दोनों लोग की हर चीज में बराबरी हों, एक दूसरे की इज्जत करें और कदम से कदम मिलाकर जिंदगी में आगे बढ़ें।

रानी मुखर्जी और सैफ अली खान ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया हुआ है। दोनों की सिल्वर स्क्रीन पर जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। जैसे - हम तुम, ता रा रम पम, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक और बंटी और बबली 2 आदि। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। रियल लाइफ में भी ये दोनों जिगरी यार हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।