रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने 12वें दिन 30 करोड़ की कमाई कर भारत में नेट कलेक्शन 411 करोड़ पहुंचा दिया, जबकि वर्ल्डवाइड कुल 625-630 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। विवादों के बीच रिलीज हुई यह फिल्म अब कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए इतिहास रच रही है, जिसमें 19 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ना शामिल है।
