Get App

Dhurandhar: धुरंधर की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट , बोले- किस्मत वक्त आने पर बदलती है...

Dhurandhar: धुरंधर ने अब तक भारत में 350 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता के बीत रणवीर का पोस्ट टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 6:18 PM
Dhurandhar: धुरंधर की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट , बोले- किस्मत वक्त आने पर बदलती है...
धुरंधर की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Dhurandhar: रणवीर सिंह ने अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' के भारत में ब्लॉकबस्टर बनने के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रणवीर ने भाग्य, बुरी नजर और धैर्य के बारे में बात करते हुए एक मैसेज साझा किया।

अभिनेता ने लिखा, "किस्मत की एक बहुत ख़ूबसूरत आदत है, कि वो वक़्त आने पर बदलती है...लेकिन फ़िलहाल...नज़र. और सब्र । Sacnilk.com के अनुसार, धुरंधर ने अब तक भारत में 350 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखे हुए है। तरण आदर्श के अनुसार, दूसरे शनिवार को फिल्म ने पिछले सभी दूसरे शनिवार के रिकॉर्ड तोड़ दिए और इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपना स्थान पक्का कर लिया।

X पर शेयर की गई एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ऐतिहासिक, एक बार फिर... धुरंधर ने दूसरे शनिवार को सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया - एक नया बेंचमार्क स्थापित किया... धुरंधर अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सीधी टक्कर ले रही है। जी हां, आपने सही पढ़ा - धुरंधर का दूसरे शनिवार का कलेक्शन हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। दूसरे शनिवार को सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों पर एक नज़र डालें... धुरंधर: 53.70 करोड़ , पुष्पा2 हिंदी 46.50 करोड़ , छवा 44.10 करोड़, स्त्री2-33.80 करोड़, एनिमल- 32.47 करोड़, गदर2 31.07 करोड़, जवान-30.10 करोड़, सैय्यारा-27 करोड़ , बाहुबली2 हिंदी 26.50 करोड़, द कश्मीर फाइल्स 24.80 करोड़।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें