Get App

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ मनाया न्यू ईय़र, फैंस ने दोनों की साथ में किया स्पॉट

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रोम की छुट्टियों की तस्वीरों ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। दोनों ने हाल में ही अपने रिलेशन का शॉफ्ट लॉन्च किया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 8:34 PM
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ मनाया न्यू ईय़र, फैंस ने दोनों की साथ में किया स्पॉट
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ मनाया न्यू ईय़र

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए 2025 शानदार रहा। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक नहीं बल्कि पांच फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, जिनमें विक्की कौशल के साथ फिल्म 'छावा' भी शामिल है, जो साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।

रश्मिका को 'द गर्लफ्रेंड' में भी अपने अभिनय के लिए काफी सराहना मिली, जिसमें उन्होंने एक ऐसे रिश्ते में फंसी महिला का किरदार निभाया था, जो काफी तनावपूर्ण था। वहीं, निजी जीवन में रश्मिका ने अपने पार्टनर अभिनेता विजय देवरकोंडा से सगाई करके एक नया चैप्टर शुरू किया। वहीं फरवरी में कपल शादी कर सकता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में रश्मिका मंदाना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर रोम में चल रही अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा कीं। अपनी और अपनी फ्रेंड की मजेदार तस्वीरों और वीडियो के साथ, अभिनेत्री ने लिखा- “रोम में अब तक का सफर...।” हालांकि विजय देवरकोंडा पोस्ट में नजर नहीं आए, लेकिन फैंस को यकीन था कि वह वहीं थे।

रश्मिका के सनग्लासेस के रिफ्लेक्शन में एक आदमी की झलक देखकर एक फैन कमेंट किया किया दूसरी स्लाइड में विजय देवरकोंडा उनका वीडियो बना रहे हैं।” वहीं एक अन्य प्रशंसक ने तस्वीरों में विजय के भाई आनंद देवरकोंडा को देखा और लिखा “विजय देवरकोंडा के भाई ।” वहीं कल रात विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोम से तस्वीरें पोस्ट करके बता ही दिया कि वह नए साल पर रश्मिका के साथ उसी शहर में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें