Get App

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा से पहले इस शख्स से हो गई थी रश्मिका की सगाई, फिर टूटा था एक्ट्रेस का दिल

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ एक फिल्म में काम किया था। इसी समय रश्मिका को रक्षित प्यार हो गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद ये रिश्ता सगाई के बाद टूट गया था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 04, 2025 पर 10:20 PM
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा से पहले इस शख्स से हो गई थी रश्मिका की सगाई, फिर टूटा था एक्ट्रेस का दिल
विजय देवरकोंडा से पहले इस शख्स से हो गई थी रश्मिका की सगाई

Rashmika Mandanna: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली है। दोनों बीते लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब जल्द ही ये फिल्मी कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। हालांकि रश्मिका और विजय दोनों ने ही सगाई की तस्वीरों को या फिर इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रश्मिका मंदाना इससे पहले भी एक बार साउथ स्टार के साथ सगाई कर चुकी हैं। साउथ के ही हैंडसम हंक हीरो रक्षित शेट्टी के साथ आज भी एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फोटोज में वे दोनों एंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आते हैं।

2016 में ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका मंदाना को रक्षित शेट्टी के साथ फिल्म क्रिक पार्टी में काम दिया था। रश्मिका ने अपनी पहली ही फिल्म से लाखों दिलों को जीत लिया था और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी जगह बना ली थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपने को स्टार रक्षित शेट्टी के प्यार में पड़ गई थीं और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।

एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हुए, रक्षित और रश्मिका ने सगाई तक कर ली थी। सगाई के समय, रक्षित शेट्टी 34 साल के थे, जबकि रश्मिका मंदाना 21 साल की छोटी उम्र में थी। हालांकि प्यार में 13 साल का बड़ा अंतर उनके लिए मायने नहीं रखता था। उन्होंने अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए मना लिया कि वे बाकी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं। दोनों ने 3 जुलाई, 2017 को ग्रैंड सगाई की थी।

अपनी सगाई के एक साल के अंदर ही रश्मिका और रक्षित ने इस रिश्ते को तोड़कर सबको हैरान कर दिया। दोनों ने सितंबर 2018 में अपनी सगाई तोड़ दी और शादी रद्द कर दी। इसके पीछे कथित तौर पर डिफरेंस ऑफ ओपिनियन वजह बताई गई थी।

बताया गया कि रश्मिका को अपने डेब्यू के बाद से ही ढेरों फिल्मों के ऑफर आने लगे थे, लेकिन रक्षित, रश्मिका को फिल्में साइन करने से मना कर रहे थे। चूंकि वह शादी के बाद भी अपने करियर को आगे ले जाना चाहति थीं, रक्षित ने कुछ और ही सोचा, और दोनों को एहसास हुआ कि भविष्य के बारे में उनकी सोच काफी अलग है और दोनों का अलग हो जाना ही बेहतर है। लेकिन अपने अतीत के बावजूद, रक्षित और रश्मिका ने एक-दूसरे के साथ नॉर्मल रिश्ता रखते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें