Reem Shaikh: मैं दूसरे धर्म के लड़के साथ नहीं कर सकती एडजेस्ट, रीम शेख ने शादी को लेकर कही ये बड़ी बात

Reem Shaikh: एक्ट्रेस रीम शेख ने हाल ही में दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर काफी कुछ कहा है। उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि वह मुस्लिम धर्म के अलावा किसी दूसरे धर्म में शादी नहीं करने वाली हैं।

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में रीम शेख ने शिरकत की थी। दूसरे धर्म में शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अपने धर्म को पूरे मन से मानती हूं। पांच वक्त की नमाज अदा करती हूं।

Reem Shaikh: टीवी की पॉपुलर बहु रीम शेख ने हाल ही में अपनी शादी और अपने धर्म को लेकर खुलकर बात की है। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह दूसरे धर्म में शादी करने वाली हैं, तो उन्होंने बताया कि अभी वो सिंगल हैं और दूसरे धर्म में शादी नहीं कर पाएंगी। रीम ने कहा कि वह 5 वक्त की नमाज अदा करती हैं। इसी के साथ बताया कि दूसरे धर्म के लड़के के साथ एडजस्ट करना उनके लिए काफी मुश्किल होता है।

हाल में ही शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में रीम शेख ने शिरकत की थी। दूसरे धर्म में शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अपने धर्म को पूरे मन से मानती हूं। पांच वक्त की नमाज अदा करती हूं। रमजान में रोजे रखती हूं। इसीलिए दूसरे धर्म में शादी करना मेरे लिए पॉसिबल नहीं है। मैं खुदा से रोज दुआ करती हूं। मेरी जिंदगी में जब भी कुछ होता है तो मैं भागकर उनके पास ही जाती हूं।

आगे रीम ने कहा, 'अगर कोई लड़का दूसरे धर्म का है, तो मैं उसके साथ जरा भी एडजस्ट नहीं कर सकती हूं। मैं जानती हूं मेरे ऐसा कहने पर मुझे सोशल मीडिया पर गालियां पड़ेगीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ऐसे किसी लड़के के साथ नहीं रह सकती जो दूसरे धर्म का हो। रीम ने खुलासा किया कि उनके पेरेंट्स की इंटरफेथ मैरिज थी। लेकिन ये शादी टूट गई। मैंने अपने घर में रिश्ते टूटते देखें हैं।


करियर की बात करें तो रीम ने 8 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। वो शो नीर भरे तेरे नैना देवी में नजर आईं थी। शो में उन्होंने देवी लक्ष्मी के रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने ना आना इस देस लाडो, एक हजारों में मेरी बहना है, मी अज्जी और साहिब, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बेस्ट ऑफ लक निक्की, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, देवों के देव...महादेव, दिया और बाती हम, तू आशिकी, ए जिंदगी, संकट मोचन महाबली हनुमान, तुझसे है राबता, खतरा खतरा खतरा जैसे शोज में अहम किरदार निभाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।