Rekha-Saroj Khan: 1990 दशक में रेखा बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अपने एक इंटरव्यू में रेखा के साथ 1990 की फिल्म 'शेषनाग' की शूटिंग के दौरान का एक वाकया शेयर किया। सरोज खान ने बताया कि कैसे रेखा ने एक मुश्किल डांस सीक्वेंस के लिए रिहर्सल छोड़ दी थी और बीमार होने का हवाला देकर शूटिंग करने से इनकार कर दिया था। कोरियोग्राफर ने यह भी बताया कि जब इस मुद्दे पर रेखा का सामना उनसे हुआ था तो वह भावुक हो गईं थीं।
रिहर्सल से बनाई दूरी और शूटिंग से किया इनकार
लेहरन पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान सरोज खान ने बताया कि, 'प्रोड्यूसर ने हमें गाना रिकॉर्ड करने के लिए बहुत कम समय दिया था। हमें गाने की रिहर्सल के लिए सिर्फ तीन दिन मिल रहे थे। मेरा ग्रुप और मैं गाने का डांस कंपोज करने के लिए दिन-रात काम कर रहे थे। हमने प्रोड्यूसर से रेखा जी को रिहर्सल के लिए भेजने को कहा क्योंकि यह एक मुश्किल डांस था। लेकिन वह नहीं आईं। या तो वह बीमार थीं या किसी और चीज की शूटिंग कर रही थीं।'
सरोज खान ने आगे बताया कि रेखा आखिरकार शूटिंग के दिन आईं लेकिन उन्होंने डांस करने से इनकार कर दिया क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया, 'वह शूटिंग के दिन आईं। वह अपनी कार में बैठी थीं, कोई कॉस्ट्यूम नहीं था, बस उनका मेकअप हुआ था। मैं उनसे बात करने के लिए उनकी कार में गई और उन्होंने मुझसे कहा, 'शूट कैंसिल कर दो, मेरी तबीयत ठीक नहीं है।'
सरोज खान ने कहा 'डांस मास्टर बदल दो'
भावुक हो गईं रेखा और शूटिंग के लिए भरी हामी
सरोज खान ने बताया कि इस बातचीत ने रेखा को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया, 'जब मैंने उनकी तरफ देखा, तो उनकी आंखों में आंसू थे। फिर मैंने उनसे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा है, लेकिन मुझे लगता है कि आपको आज शूटिंग करनी चाहिए।' उन्होंने जवाब दिया, 'मैं शूटिंग करूंगी,' और वह चली गईं।' कोरियोग्राफर ने यह भी बताया कि बाद में रेखा के सेक्रेटरी उनके पास आए और बताया कि उनकी बातचीत के बाद रेखा सेट पर 'रो रही थीं'।