Get App

Ricky Kej: रिकी केज आदित्य धर की धुरंधर के हुए मुरीद, पठान पर तंज कसते हुए बोले- लोगों को बिकनी में नाचने वाले पाक ISI एजेंट पसंद

Ricky Kej: रिकी केज ने धुरंधर को एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर बताते हुए उसकी तारीफ की है। वहीं पठान पर तंज कसा है। उन्होंने फिल्म पर हो रहे विवाद को लेकर बड़ी बात कह दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 10:02 AM
Ricky Kej: रिकी केज आदित्य धर की धुरंधर के हुए मुरीद,  पठान पर तंज कसते हुए बोले- लोगों को बिकनी में नाचने वाले पाक ISI एजेंट पसंद
रिकी केज बोले लोगों को बिकनी में नाचने वाले पाक ISI एजेंट पसंद...

Ricky Kej: ग्रैमी अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन रिकी केज ने रणवीर सिंह की हालिया फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया है। फिल्म की प्रशंसा करते हुए केज ने उन दर्शकों की आलोचना भी की है, जिन्होंने इसे प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' पर निशाना साधा है।

एक्स पर केज ने लिखा धुरंधर की आलोचना गलत उम्मीदों की उपज है। ऑनलाइन अटरेक्ट करने वाली एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “फिल्म की आलोचना करने वाले कुछ गिने-चुने लोगों ने शायद इसे देखा ही नहीं है। यह चीज़ों को वैसे ही दिखाती है जैसे वे हैं, चाहे कितनी भी भयावह हों, कोई बनावटीपन नहीं। यह यूथ के लिए बनी फिल्म है, इसलिए अगर आप अपने बच्चों को लेकर जाएंगे तो मूर्खता होगी। फिल्म की आलोचना करने वाले लोग शायद ऐसी फिल्में पसंद करते हैं, जिनमें एक सेक्सी पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट बिकिनी में बेशर्म रंग गाने पर नाचती है... उनके अनुसार सिनेमा यही है।”

केज के कमेंट के साथ-साथ फिल्म की कहानी कहने के अंदाज की भी जमकर तारीफ की गई। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “लगातार सफर कर रहा था, धुरंधर देखने के लिए थोड़ा ब्रेक लिया... और वाह! भारतीय सिनेमा अब परिपक्व हो रहा है। साढ़े तीन घंटे की फिल्म पलक झपकते ही बीत गई, और हमें और देखने की इच्छा हो रही थी! सब कुछ बेहतरीन था। shashwatology का संगीत लाजवाब है।”

उन्होंने निर्देशक आदित्य धर और फिल्म से जुड़ी तकनीकी टीमों की सराहना करते हुए कहा, “एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर है। AdityaDharFilms के लीड को बधाई, उन्होंने साबित कर दिया है कि वे शानदार हैं... और प्रतिभा से कम कुछ भी नहीं कर सकते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें