Riva Arora: 26 अप्रैल को एक डिलीवरी एजेंट के साथ होने वाली बात एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा के लिए एक बेहद परेशान करने वाला अनुभव बन गया। 'उरी' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं रीवा ने इस घटना के 10 दिन बाद हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "यह घटना निश्चित रूप से परेशान करने वाली थी, लेकिन मैं पॉजिटिव रहने और अपने डेली रुटीन को जारी रखने पर ध्यान दे रही हूं। रीवा ने बताया कि जब एक डिलीवरी एजेंट से जुड़ा मामला बढ़ गया, तो उन्हें मुंबई पुलिस को भी बुलाना पड़ा था।
रीवा ने बताया कि 26 अप्रैल को, Blinkit का एक डिलीवरी एजेंट दोपहर करीब 3:30 बजे घर पर एक ऑर्डर लेकर आया, लेकिन बार-बार मना करने के बावजूद उसका बर्ताव ठीक नहीं था। शुरू से ही, उसका लहजा गलत था। जब मैंने जवाब दिया, तो भी बात नहीं बनी। फिर मेरी मां (निशा अरोड़ा) ने शांति से इस मामले को सुलझाने और बात को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इसे सुलझाने के बजाय, डिलीवरी एजेंट लगातार बदतमीज़ी करता रहा।
वह कहती हैं कि हालात तब और बिगड़ गए जब उनकी बहन, मुस्कान अरोड़ा ने उसे टोका। "जब मेरी बहन लिफ्ट में उससे मिली, तब वह जा रहा था, तो मना करने के बावजूद वह लगातार गलत भाषा का इस्तेमाल करता रहा। उस समय, हमें लगा कि उसका बर्ताव हद पार कर गया है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बिना किसी बात के वह हमारे लिए अपमानजनक, गलत और भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। यह सिर्फ़ एक बार की बात नहीं थी, वह बार-बार उसी तरह से बोलता रहा।
रीवा का कहना है कि लगभग 30 से 40 मिनट तक, उन्हें और उनके परिवार को डिलीवरी एजेंट से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि यह हमारे दरवाजे पर शुरू हुआ और जाते समय भी उसका व्यवहार गलत ही रहा। जब कहासुनी के बाद उसने परिसर से निकलने की कोशिश की, तो हम उसके पीछे नीचे गए और उसे पकड़के रखने में कामयाब रहे। रीवा ने बताया कि हमने तुरंत मुंबई पुलिस को बुलाया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की।
अभिनेत्री ने कहा कि उनके पास पुलिस से संपर्क करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि वे स्थिति को और अनदेखा नहीं कर सकते थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पहुंचते ही तुरंत कदम उठाए। मामले को उसी समय सुलझा लिया गया था और अब भी उचित माध्यमों से इसका निपटारा किया जा रहा है।
रीवा का कहना है कि डिलीवरी ऐप के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हमने ब्लिंकइट के खिलाफ भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि उस स्तर पर जवाबदेही भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हम फिलहाल उनकी तरफ से स्पष्ट जवाब और समाधान का वेट कर रहे हैं।