Aayush Sharma Threat Email: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस ने कोई अन्य जानकारी दिए बिना बताया कि शर्मा को ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। यह घटना अभिनेता रणवीर सिंह को WhatsApp के माध्यम से मिली धमकी के एक दिन बाद हुई है।
