Movie Releases 2026: 'मातृभूमि', 'मिर्जापुर द मूवी' से लेकर 'पेड्डी' तक, 2026 में ये मेगा फिल्में देने जा रही हैं दस्तक

Movie Releases 2026: साल 2026 इंडियन सिनेमा के लिए काफी बड़ा होने वाला है। इस साल हिंदी से लेकर साउथ तक कई मोस्ट अवेटेड फिल्मों को रिलीज किया जाने वाला है, जो दुनियाभर में गदर मचाने के लिए तैयार हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...

अपडेटेड May 01, 2026 पर 12:50 PM
एक ओर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रोमांचक दुनिया है, तो दूसरी ओर ‘रामायण’ जैसा पौराणिक महाकाव्य। यह लिस्ट हर तरह के मनोरंजन से भरी है।

Movie Releases 2026: जैसे-जैसे 2026 साल आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इस साल की कई बड़ी फिल्मों की रिलीज नजदीक आती जा रही हैं। भारतीय सिनेमा के बड़े सितारों से सजी ये आने वाली फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक ओर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रोमांचक दुनिया है, तो दूसरी ओर ‘रामायण’ जैसापौराणिक महाकाव्य। यह लिस्ट हर तरह के मनोरंजन से भरी है। आइए नजर डालते हैं 2026 की सबसे उन बड़ी फिल्मों पर, जो बड़े पर्दे पर राज करने वाली हैं।

मिर्जापुर द मूवी

अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस फ्रेंचाइज़ी की पहचान बन चुको रोमांच को बड़े सिनेमाई स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। यह फिल्म नए किरदारों, नई कहानी और ताज़ा एक्शन के साथ इसकी रोमांचक दुनिया का विस्तार करेगी। गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की लेखनी में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु और शीबा चड्ढा जैसे दर्शकों के पसंदीदा कलाकार एक बार फिर नजर आएंगे।

यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस

‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें सलमान खान एक दमदार वॉर आधारित कहानी को लीड करते दिखेंगे। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का झलक वीडियो साहस, बलिदान और जज़्बे से भरी एक शक्तिशाली कहानी की ओर इशारा करता है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

रामायण

रामायण पर आधारित इस रॉयल फिल्म को नितेश तिवारी बड़े पैमाने के साथ पर्दे पर ला रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। नमित मल्होत्रा द्वारा प्राइम फोकस स्टूडियो के तहत, डीएनईजी और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का पहला भाग दीपावली 2026 पर रिलीज होगा।

पेड्डी

‘पेड्डी’ तेजी से 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जिसमें राम चरण एक दमदार और डबल किरदार में नजर आएंगे। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म गहरे ड्रामा और प्रभावशाली कहानी का शानदार मेल पेश करती है। फिल्म में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वृद्धि सिनेमा और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

द पैराडाइज

‘द पैराडाइज’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें नानी एक पहले से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने लोकप्रिय गीत “आया शेर” के जरिए पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली है, जो दर्शकों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। एक तीव्र और बांधकर रखने वाली कहानी का वादा करती यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टॉक्सिक

यश ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के जरिए बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। यह एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें ताकत, साजिश और रोमांच से भरी कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे मजबूत कलाकारों की टोली नजर आएगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म इस साल भव्य स्तर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।