Salman Khan Shirtless Photo: सलमान खान ने रविवार, 17 मई को सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया, जिसमें उनके एब्स को साफ देखा जा सकता है। लेकिन कैप्शन कुछ और ही बयां कर रहा था। सलमान ने कहा कि अकेले रहने और तन्हा होने में अंतर होता है। वहीं, उनके प्रशंसकों ने इस बात पर कमेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि सुपरस्टार ने 60 साल की उम्र में भी अपने शरीर को कितनी अच्छी तरह से बनाए रखा है।
एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेला और तन्हा। अकेला रहना आपकी पसंद है और तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आपको खुद तय करना होगा कि आपको क्या करना है।
तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए एक फैंस ने कमेंट किया भाई, मुझे पता था कि ऐसा होगा। आप लाजवाब हैं... एक सच्चे वॉरियर के प्रशंसक होने पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा... आपको सलाम... आप हमें शक्ति देते हैं।” एक अन्य ने कहा, “आप इकलौते सलमान खान हैं, जो इतने सालों में जरा भी नहीं बदले! उनका अंदाज आज भी वैसा ही है!”
एक कमेंट में लिखा था, “60 साल की उम्र में भी वो अपने बेमिसाल शरीर से हर नफरत करने वाले को मात दे रहे हैं... ये आदमी किसी स्टील्थ मशीन की तरह बना है। मेगास्टार सलमान खान बिल्कुल अलग हैं।” एक अन्य कमेंट में लिखा था, “60 साल की उम्र में भी भारत के असली बॉडीबिल्डिंग आइकन... आज भी बेजोड़।”
सलमान अपनी फिटनेस रूटीन के साथ-साथ अनुशासित लाइफ स्टाइल का पालन करते हैं। ट्रेनर के अनुसार, वो सुबह जल्दी उठते हैं, उसके बाद खाली पेट कार्डियो करते हैं। फिर, जब भी समय मिलता है, वेट ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा, सलमान हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते हैं और एक दिन आराम करते हैं। हालांकि शूटिंग के दौरान अभिनेता कार्डियो से ब्रेक लेते हैं, लेकिन वेट ट्रेनिंग कभी नहीं छोड़ते।
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' में न सिर्फ अपने नए लुक से, बल्कि अपने शारीरिक रूप में भी ज़बरदस्त बदलाव से प्रशंसकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने इस भूमिका के लिए एक कठिन फिटनेस रुटीन का पालन किया, जिसमें उन्होंने लद्दाख की अत्यधिक ऊंचाई वाली परिस्थितियों में प्रशिक्षण लेते हुए अपनी सीमाओं को परखा।