Salman Khan: डेशिंग लुक में सलमान खान ने पोस्ट की फोटोज, फैंस बोले- सबके दिलों की जान...

Salman Khan: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। फोटो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। वायरल फोटोज में एक्टर का डैशिंग लुक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।

अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। बॉलीवुड के भाईजान ने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर कर तहलका मचा दिया हैं। फोटोज में उनका हल्की दाढ़ी वाला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ब्लैक स्वेट शर्ट और ब्लैक ग्लास के साथ सलमान खान अपने नए लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन नहीं लिखा है।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर लाइम लाइम में बने हुए हैं। फिल्म के लिए भाईजान ने कुछ दिन पहले अपना फर्स्ट लुक भी फैंस के साथ शेयर किया था, जिसने फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। उनका स्टाइल और अंदाज ही ऐसा है कि वो लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं।


वहीं अब हाल ही में एक्टर ने अपनी लेटेस्ट लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ब्लैक स्वेटशर्ट में देखा जा सकता है। अपने इस लुक को उन्होंने ब्लैक शेड्स के साथ पूरा किया हैं। इसमें उनका लुक काफी स्मार्ट टाइप लग रहा है। तस्वीरों में सलमान खान की हल्की दाड़ी भी दिख रही है। सलमान कुछ दिनों से लगातार अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

खास बात ये देखने को मिली एक्टर ने तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन फैंस तब भी उनके लुक पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, उफ्फ आग लगा दी भाईजान। दूसरे ने लिखा की भाई ही असली हीरो है, बाकी सब जीरो हैं। वहीं, एक और यूजर ने भी लिखा , हमेशा की तरह क्लासी भाईजान। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं।

Zareen Khan: बैक पोज लेने पर भड़कीं जरीन खान, पैप से बोलीं-'मुझे देखो, ये नहीं पीछे...'

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।