Zareen Khan: बैक पोज लेने पर भड़कीं जरीन खान, पैप से बोलीं-'मुझे देखो, ये नहीं पीछे...'

Zareen Khan: सलमान खान के साथ बीर फिल्म हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली जरीन खान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल में वह पैपराजी की क्लास लगाते नजर आईं। एक्ट्रेस ने पैप को बैक साइड फोटोज लेने से मना किया।

अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 3:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर चल रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन पैपराजी के साथ स्पॉट हो जाती है। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। अब हाल में ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को पब्लिकली डांटती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस उन पर बैक साइड से फोटो लेने पर गुस्सा करती हैं।

जरीन खान को गुस्सा तब आया, जब फोटोग्राफर्स के गलत एंगल से फोटो क्लिक करने पर वह काफी ज्यादा असहज हो गईं। पैप ने एक्ट्रेस को स्पॉट किया और फोटोज क्लिक करने लगा। जरीन ने भी उनका खुले दिल से स्वागत कर खूब पोज दिए। लेकिन जैसे ही वह मुड़ीं मामला थोड़ा सा बिगड़ता नजर आया।


जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो फैंस भी पैपराजी को गलत बताने लगें। यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्ट कर पैप्स की आलोचना करते दिख रहे हैं। एक ने यूजर ने लिखा,"शर्म आनी चाहिए आप लोगों को, यहां तक कि सेलेब्रिटी भी सामने से फोटो लेने को कह रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "जनता तो बस आपकी बैकशॉट ही मांगती है मैडम... क्या करें। वहीं एक ने लिखा- ये पैप्स का कुछ करना पड़ेगा, दिन पर दिन बहुत बेहूदे होते जा रहे हैं।

बता दें कि जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। वह फिल्म इंडस्ट्री में एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद जरीन खान को सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' में लीड रोल करने का मौका मिला। शुरुआत शानदार रही थी। लेकिन कैटरीना कैफ से लगातार तुलना होने के बाद उनका करियर डाउन हो गया। उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं।

Son Of Sardaar 2: पहली फिल्म के इवेंट में इमोशनल हुईं Roshni Walia, आंसुओं की वजह बने Ajay Devgn

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।