टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रोशनी वालिया अब बड़े पर्दे पर दमाल मचाती दिखने वाली हैं। वह फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस काफी इमोशनल नज आईं। जब उन्होंने मंच पर जैसे ही माइक पकड़ा, ठीक वैसे ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
यह मौका रोशनी के लिए बेहद खास था। उन्होंने कहा है कि यह उनकी पहली फिल्म है। खास बात ये है कि इतने बड़े स्टार्स के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला है, इसके लिए वे बेहद लकी महसूस कर रही हैं। रोशनी बोलीं कि मैं एक छोटे शहर से आई हूं और आज यहां खड़ी हूं, ये मेरे लिए ये पल किसी सपने के सच होने जैसा है।
रोशनी ने मंच पर मौजूद अजय देवगन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें दिल से पिता मानती हूं। उनके साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखना है। एक्टर सेट पर भी हमें समझाते थे, सिखाते थे। साथ ही उन्होंने मृणाल ठाकुर को अपनी बड़ी बहन जैसा बताया और कहा कि उन्हें इस फिल्म के सेट पर फैमली जैसा माहौल क्रिएट किया था, मुझे काम करके बहुत मजा आया।
बता दें, रोशनी ने साल 2012 में टीवी शो लक्ष्मी तेरे आंगन की, से अपने टीवी करियर को शुरू किया था। उन्होंने फिर कई हिट सीरियल्स और वेब सीरीज में काम किया है। अब रोशनी फिल्मों में आकर अपना सपना पूरा कर रही हैं। सन ऑफ सरदार 2, साल 2012 में आई फिल्म सन ऑफ सरदार का अलगा पार्ट है। फिल्म के निर्माता विजय कुमार अरोड़ा है। इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और इमोशन का भरपूर मजा है।
अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुबरा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, साहिल मेहता जैसे सितारे नजर आएंगे। खास बात यह कि इस फिल्म में मुकुल देव को देख उनके फैंस काफी इमोशनल हो गअ। यह मुकुल की आखिरी फिल्म हैं। एक्टर का 23 मई 2025 को निधन हो गया था।
आपको बता दें कि संजय दत्त भी पहले इस कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन उनका UK का वीजा रिजेक्ट होने के कारण वह वह फिल्म में काम नहीं कर सके। सन ऑफ सरदार 2 इस महीने ही 25 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली है।