Salman Khan: 'आपका कैरेक्टर खराब है... ', रात को 12 बजे पोस्ट कर Salman Khan ने किस बात का किया पछतावा?

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) में काफी व्यस्त हैं। इसी के साथ एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement

Salman Khan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) 59 साल की उम्र में भी बड़े पर्दे पर कब्जा जमाए हुए हैं। यंग स्टार्स को भाईजान कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं। सिकंदर के बाद अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच अभिनेता ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

यूं तो सलमान खान सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन बीते दिनों से वह एक बाद एक पोस्ट किए जा रहे हैं। जब भी कोई पोस्ट करते हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में अभिनेता ने पोस्ट करके कुछ ऐसा लिखा है कि फैंस चिंतित हो गए हैं। उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात कही है।

सलमान खान ने बीती रात को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टी पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में अभिनेता Being Human की टी-शर्ट में दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया है, "वर्तमान आपका अतीत बन जाता है, अतीत आपके भविष्य को पकड़ लेता है। वर्तमान एक तोहफा है, सही काम करो, बार-बार गलतियां करना आदत बन जाती है और फिर आपका कैरेक्टर खराब हो जाता है। किसी को दोष मत दो, कोई भी तुम्हें ऐसा कुछ नहीं करवा सकता जो तुम नहीं करना चाहते। मेरे पिताजी ने अभी-अभी मुझसे यही कहा है, यह बिल्कुल सच है। काश मैंने उनकी ये बात पहले सुनी होती, लेकिन अब भी देर नहीं हुई है।"


सलमान खान का पोस्ट देखकर लोग उनकी बात से काफी सहमत हैं। एक ने कहा, "आपका कैप्शन बहुत अच्छा और सच है।" कई लोगों ने कमेंट में हर्ट इमोजी शेयर की है। वहीं एक ने कहा, "सुपर भाईजान।" लेकिन लोग ये भी सोच रहे हैं कि अचनाक से ऐसा क्या हो गया है, जो दबंग खान को ऐसा कैप्शन लिखना पड़ा। ऐसी कौन सी बात का उन्हें पछतावा हो रहा है।

काम की बात करें तो सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर थी, जो असफल रही थी। लेकिन उनकी आगामी फिल्मों से दर्शकों को उम्मीदें हैं। वह अपूर्व लखिया की वॉर एक्शन ड्रामा बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) में कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर भी जारी हो चुका है। वहीं, अभिनेता के पास अभी किक 2, गंगा राम और टाइगर वर्सेज पठान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।