Salman Khan Controversies: सलमान खान की टॉप 10 कॉन्ट्रोवर्सीज, शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय तक भाईजान ने सबसे लिया पंगा

Salman Khan Controversies: सलमान खान का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। आज हम आपको एक्टर की टॉप 10 कॉन्ट्रोवर्सीज से रूबरू करा रहे हैं।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय तक भाईजान ने सबसे लिया पंगा

Salman Khan Controversies: सलमान खान और विवादों का गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड के सुल्तान अक्सर विवादों से घिरे रहे हैं। हम आपको सलमान खान के टॉप 10 विवाद बता रहे हैं, जिनके कारण सलमान खान को दर्शकों की नफरत का सामना भी करना पड़ा।

1- बॉलीवुड के दबंग खान का काले हिरण शिकार का मामला काफी हाई लाइट रहा है। इस मामले में एक्टर को 5 साल की सजा तक सुनाई गई है। इसके अलावा सलमान खान को चिंकारा शिकार मामले में भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। ये विवाद 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौर में हुए थे।

2- हिट एंड रन केस में भी सलमान खान को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। ख़बरों के अनुसार, एक टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे 5 लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया था। इस मामले में आरोप ये था कि गाड़ी सलमान खान ड्राइव कर रहे थे।


3- संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम करते दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। लेकिन ऐश्वर्या को लेकर सलमान इतने ज्यादा पज़ेसिव हो गए थे कि वो उनके साथ मारपीट तक पर उतर आए थे। दोनों के रिश्ते का काफी दर्दनाक अंत हुआ था।

4- सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के पंगे से हर कोई वाकिफ है। ख़बरों के अनुसार, ऐश्वर्या राय की वजह से इन दोनों के बीच काफी पंगा रहा है। विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि सलमान ने उन्हें गाली दी और करियर बर्बाद करने की धमकी दी है। आज तक दोनों के बीच तनातनी देखी जाती है।

5-सलमान खान एक अवॉर्ड फंक्शन के होस्ट थे, तब सिंगर अरिजीत सिंह को अवॉर्ड लेने स्टेज पर इनवाइट किया गया था। जब सलमान ने मंच पर नींद के बारे में मजाक किया, तो अरिजीत ने कहा, “सर सुला दिया आपने तो हमें।” यह सुनकर सलमान खान काफी गुस्से में आ गए थे। हालांकि दोनों के बीच अब चीजे सही हो चुकी हैं।

6-कुछ समय पहले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। सिंगर ने एक्टर का नाम लिए बिना उनकी दादागिरी पर सवाल उठाए थे। सोनू निगम ने कहा कि मैंने उनकी दादागिरी को बर्दास्त किया है, और नए सिंगर्स भी कर रहे हैं। उन्होंने अरिजीत सिंह का उदाहरण दिया था।

7-आज भले ही सलमान और शाहरूख अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक समय दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लड़ाई कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी से शुरू हुई थी। ख़बरों के अनुसार, पार्टी में शाहरूख खान ने सलमान खान को ऐश्वर्या राय के नाम से टीज कर दिया था। इस बात पर सलमान खान इतना भड़क गए कि उन्होंने शाहरुख़ खान पर सबके सामने हाथ उठा दिया था।

8-रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच दुश्मनी के खबरें तब आईं जब रणबीर का कैटरीना संग अफेयर शुरू हुआ था। बहुत पहले एक बार सलमान खान ने रणबीर कपूर को थप्पड़ तक जड़ दिया था, जिसके कारण सलमान खान के पिता सलीम खान को कपूर फैमिली से सॉरी तक कहना पड़ गया था।

9- 2010 में ‘दबंग’ फिल्म के दौरान अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई आरोप लगाए थे। अभिनव ने कहा था कि उनकी वजह से उनकी पूरी फैमिली सड़क पर आ गई। सुशांत की मौत के बाद भी अभिनव ने एक लंबी पोस्ट लिखकर सलमान खान एंड फैमिली के खिलाफ खूब गुस्सा जाहिर किया था। बीते कई महीने आज तक वह एक्टर को लेकर बयानबाजी करते दिख रहे हैं।

10-कई लोग ये बात नहीं जानते कि सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन सलमान के किरदार को लेकर दोनों के बीच पंगा हो गया था। इसके बाद फिल्म से अनुराग को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।