Get App

Salman Khan Controversies: सलमान खान की टॉप 10 कॉन्ट्रोवर्सीज, शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय तक भाईजान ने सबसे लिया पंगा

Salman Khan Controversies: सलमान खान का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। आज हम आपको एक्टर की टॉप 10 कॉन्ट्रोवर्सीज से रूबरू करा रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 9:45 AM
Salman Khan Controversies: सलमान खान की टॉप 10 कॉन्ट्रोवर्सीज, शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय तक भाईजान ने सबसे लिया पंगा
शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय तक भाईजान ने सबसे लिया पंगा

Salman Khan Controversies: सलमान खान और विवादों का गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड के सुल्तान अक्सर विवादों से घिरे रहे हैं। हम आपको सलमान खान के टॉप 10 विवाद बता रहे हैं, जिनके कारण सलमान खान को दर्शकों की नफरत का सामना भी करना पड़ा।

1- बॉलीवुड के दबंग खान का काले हिरण शिकार का मामला काफी हाई लाइट रहा है। इस मामले में एक्टर को 5 साल की सजा तक सुनाई गई है। इसके अलावा सलमान खान को चिंकारा शिकार मामले में भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। ये विवाद 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौर में हुए थे।

2- हिट एंड रन केस में भी सलमान खान को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। ख़बरों के अनुसार, एक टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे 5 लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया था। इस मामले में आरोप ये था कि गाड़ी सलमान खान ड्राइव कर रहे थे।

3- संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम करते दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। लेकिन ऐश्वर्या को लेकर सलमान इतने ज्यादा पज़ेसिव हो गए थे कि वो उनके साथ मारपीट तक पर उतर आए थे। दोनों के रिश्ते का काफी दर्दनाक अंत हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें