बॉलीवुड सुपरस्टार शलमान खान अपने अलग अंदाज और बेफिक्र स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका हर लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हो जाता है, चाहे वह ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन। हाल ही में एयरपोर्ट पर उनका एक ऐसा ही अंदाज देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। दिलचस्प बात यह रही कि इस बार चर्चा उनके कपड़ों की नहीं, बल्कि जूतों की हो रही है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ लोग इसे नया फैशन ट्रेंड बता रहे हैं, तो कुछ इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान का यह स्टाइल एक बार फिर यह दिखाता है कि वह ट्रेंड को फॉलो नहीं करते, बल्कि खुद ट्रेंड सेट करते हैं।
हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर शलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ नजर आए। ब्लैक-पैंट और चेक शर्ट के साथ उनका स्टाइल हमेशा की तरह शानदार था, लेकिन कैमरे का फोकस जैसे ही उनके जूतों पर गया, लोग चौंक गए। उनके जूते फटे हुए दिखाई दिए, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने इसे नया ट्रेंड बताया, तो किसी ने मजाक में कहा कि “भाईजान का हर स्टाइल फैशन बन जाता है।” वहीं कई लोग उनके इस लुक को लेकर हैरान भी नजर आए।
जहां कुछ लोग इस स्टाइल का मजाक उड़ा रहे थे, वहीं फैंस ने बताया कि ये आम जूते नहीं, बल्कि Balenciaga के डिस्ट्रेस्ड लेदर बूट्स हैं, जो खास डिजाइन के तहत ऐसे बनाए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कीमत करीब 1.20 से 1.50 लाख रुपये के बीच है।
काम की बात करें तो शलमान खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि वह जल्द ही डायरेक्टर वामशी पडिपल्ली के साथ एक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, जिसमें साउथ स्टार नयनतारा भी नजर आ सकती हैं।