Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'मां इंति बंगाराम' की रिलीज टाली, IPL बना वजह

Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगाराम की रिलीज 15 मई से आगे बढ़ा दी गई है। अब फिल्म कब रिलीज होगी चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड May 07, 2026 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
'मां इंटी बंगारम' एक फैमली एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसे खुद सामंथा ने अपने पति, फिल्म निर्माता राज निदिमोरु और हिमांक दुव्वुरु के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु की अगली फ़िल्म का इंतज़ार उनके फ़ैन्स के लिए और लंबा हो गया है। और इसकी वजह है क्रिकेट। फ़िल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में हैं। फ़िल्म 'मां इंटी बंगारम' को पहले 15 मई को रिलीज किया जाने वाले था। लेकिन आईपीएल के फाइनल के चलते फिल्म अब 15 मई को रिलीज नहीं होने वाली है।

समांथा और राज की आने वाली इस फिल्म को अब दुनियाभर में 19 मई 2026 में रिलीज किया जाने वाला है। यह फ़ैसला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीज़न के क्लैश से बचने के लिए लिया गया है, जो अभी पूरे ज़ोर-शोर से चल रहा है। मेकर्स का दावा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि तेलुगू राज्यों में सनराइजर्स हैदराबाद के फ़ैन्स अपनी टीम को सपोर्ट करने पर पूरी तरह से ध्यान दे सकें।

'मां इंटी बंगारम' एक फैमली एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसे खुद सामंथा ने अपने पति, फिल्म निर्माता राज निदिमोरु और हिमांक दुव्वुरु के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसमें दिगंत और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे, साथ ही श्री मुखी, गौतमी, आनंद, लक्ष्मी, श्रीनिवास गविरेड्डी और मंजूषा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।


समांथा अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में एक वेडिंग रिसेप्शन में उनका और नागा चैतन्य का जाना चर्चा में छाया रहा है। दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की कई फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही ही हैं।

सामंथा और चैतन्य ने 2010 में गौतम वासुदेव मेनन की हिट फ़िल्म 'ये माया चेसावे' में साथ काम किया था। दोनों ने सालों तक कभी-कभार एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद जनवरी 2017 में हैदराबाद में उनकी सगाई हुई। अक्टूबर 2017 में गोवा में दो दिनों तक चली एक शानदार शादी में इस कपल ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। यह कपल अलग हो गया और 2021 में अपनी शादी की सालगिरह से पहले ही उन्होंने अपने तलाक़ की घोषणा कर दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।