Border 2: सनी देओल की बॉर्डर 2 में बदला गया 'संदेशे आते हैं' गाने का नाम, इस टाइटल के साथ रिलीज होगा सॉन्ग

Border 2: पॉपुलर सॉन्ग 'संदेशे आते हैं' को सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के लिए रीक्रिएट किया गया है। खास बात ये है कि इसका गाने का टाइटल बदल दिया गया है।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 3:01 PM
सनी देओल की बॉर्डर 2 में बदला गया 'संदेशे आते हैं' गाने का नाम

Border 2: हिंदी सिनेमा के कुछ ही देशभक्ति गानों ने जे.पी. दत्ता की फिल्म बॉर्डर (1997) के गीत 'संदेशे आते हैं' की तरह लोगों का दिल जीता है। दशकों बाद भी, यह गाना मैजिकल बना हुआ है, जिससे यह अब तक के सबसे पसंदीदा वॉर सॉन्ग में से एक बन गया है। बॉर्डर 2 जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में फिल्म निर्माताओं द्वारा इस गाने को नए सिरे से पेश किया जा रहा है।

अब एक नई जानकारी सामने आई है जिससे पता चलता है कि सीक्वल में इस गाने को किस तरह से दोबारा शामिल किया जाएगा। बॉलीवुड हंगामा द्वारा फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट की जानकारी के अनुसार, बॉर्डर 2 में 'संदेशे आते हैं' के रीक्रिएशन का नाम बदलकर 'घर कब आओगे' कर दिया गया है। हालांकि धुन वही रहेगी।

सेंसरशिप संबंधी जानकारी से यह भी साफ हो होती है कि गाने को बिना किसी काट-छांट के मंजूरी मिल गई है और इसकी अवधि तीन मिनट तेईस सेकंड है। टाइटल में बदलाव किया गया है। लेकिन इमोशन और बोल वैसे ही हैं।


बॉर्डर फिल्म में, 'संदेशे आते हैं' गाना काफी पसंद किया गया था। इतने फेमस गाने को नए सिरे से पेश करना आसान काम नहीं है, और स्वाभाविक रूप से उम्मीदें भी बहुत अधिक हैं। इसका नाम बदलकर 'घर कब आओगे' रखने का निर्णय मेकर्स ने काफी सोचने के बाद लिया है।

बॉर्डर 2 में सनी देओल एक बार फिर इस फ्रेंचाइज़ में वापसी कर रहे हैं। इस बार वे लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के किरदार में नजर आएंगे। सीक्वल में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया और दिलजीत दोसांझ भारतीय वायु सेना के अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के रूप में नज़र आएंगे। अहान शेट्टी भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर अल्फ्रेड नोरोन्हा के रूप में शामिल हुए हैं।

गणतंत्र दिवस के वीकेंड में 23 जनवरी, 2026 को रिलीज़ होने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 'घर कब आओगे' का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है, और उम्मीद है कि यह ऑरिजनल गाने और फिल्म की यादों को बरकरार रखेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।