Salman Khan Love Affairs: संगीता बिजलानी से लेकर यूलिया वंतूर तक, इन हसीनाओं को दिल दे चुके हैं दबंग खान

Salman Khan Love Affairs: सलमान खा 60 साल के होने जा रहे हैं। लेकिन भाईजान ने आज तक शादी नहीं की है। सुपरस्टार का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 9:00 AM
Story continues below Advertisement
इन हसीनाओं को दिल दे चुके हैं दबंग खान

Salman Khan Love Affairs: सलमान खान भले ही आज तक कुंवारे हो, लेकिन उनके अफेयर के चर्चे खबरों की हेड लाइन बनते रहे हैं। अभिनेता का नाम कई नामी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ एक्टर का आज भी दोस्ताना देखने को मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सलमान खान का जीत चुका है दिल।

संगीता बिजलानी

80 के दशक में सलमान खान और संगीता बिजलानी के इश्क किस्से आम थे। दोनों के प्यार के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के बीच दरार आ गई। सलमान और संगीता हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन आज भी वह एक अच्छे दोस्त हैं और साथ में पार्टीज में नजर आते हैं।


सोमी अली

सलमान खान ने के प्यार में पागल सोमी एक्टर के लिए हर हद पार करने को तैयार थीं। भाईजान प्यार के चर्चे पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली के साथ खूब हुए। 90 के दशक में दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि, कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार के किस्से आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जो उन दोनों की लव स्टोरी न जानता हो। सलमान खान और ऐश्वर्या की नजदीकियों को असल कहा जाता है। हालांकि, इन दोनों का भी साथ ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। कहते हैं ऐश के बाद सलमान किसी से प्यार कर ही नहीं पाए।

कैटरीना कैफ

सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच का रिश्ता दुनिया से छुपा नहीं रहा है। वह दोनों आज भी बेस्ट फ्रेंड हैं। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा एक अच्छी दोस्ती कहा है। लेकिन दुनिया को इनका प्यार साफ दिखाई दिया।

यूलिया वंतूर

सलमान खान और यूलिया वंतूर की डेटिंग की खबरें आज तक उड़ती रहती हैं। दोनों को कई बार एक साथ कई बार देखा गया है। यूलिया को सलमान के परिवार के साथ भी कई बार कैमरों में कैद किया गया है। हालांकि, अब दोनों एक-दूसरे से जुदा हो चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।