AP Dhillon के कॉन्सर्ट में संजय दत्त ने मारी धमाकेदार एंट्री, सरप्राइज देख झूम उठे फैंस

AP Dhillon Surprise Entry: मुंबई में आयोजित AP Dhillon का कॉन्सर्ट वैसे ही युवाओं के बीच चर्चा का विषय था, लेकिन जब अचानक मंच पर संजय दत्त पहुंचे तो पूरा माहौल बदल गया। दर्शकों ने तालियों और चीखों से उनका स्वागत किया। यह सरप्राइज एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी और सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 12:49 PM

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शुक्रवार रात AP Dhillon का 'वन ऑफ वन टूर' कंसर्ट बॉलीवुड के तड़के से चमक उठा। कनाडाई पंजाबी सिंगर के स्टेज पर अचानक संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री होते ही पूरा हॉल गूंज उठा। फैंस की चीखें और तालियां थमने का नाम ही नहीं ले रहीं थीं। 'धुरंधर' स्टार संजय दत्त ने स्टेज हाईजैक कर लिया साथ ही फैंस के साथ हाथ मिलाए और पंजाबी मुंडे को अपना 'छोटा भाई' बताया। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां दर्शक उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

AP Dhillon ने स्टेज पर संजय को 'ट्रू लेजेंड' कहकर इंट्रोड्यूस किया। इसके साथ ही सिंगर ने संजय दत्त को बड़ा भाई बतात हुए उनके पैर भी छुए, तो एक्टर ने भावुक होकर कहा, "ये मेरा छोटा भाई है... पंजाबी मुंडा... थैंक यू!" दोनों ने गले मिलकर फैंस को जश्न का तोहफा दिया। 2024 में दोनों की जोड़ी 'ओल्ड मनी' म्यूजिक वीडियो में दिख चुकी है, जो इस ब्रदरहुड को और मजेदार बनाती है।


कंसर्ट में फैंस को एक और सरप्राइज मिला। तारा सुतारिया भी स्टेज पर नजर आईं और दोनों ने 'थोड़ी सी दारू' पर ठुमके लगाए, चीक किस और हग के साथ रोमांस बिखेरा। फैंस ने इस कपल को खूब चियर किया, जो कंसर्ट को फैमिली-फ्रेंडली पार्टी में बदल गया। संजय की मौजूदगी ने इसे बॉलीवुड-म्यूजिक फ्यूजन का शानदार उदाहरण बना दिया।

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कमाल

संजय दत्त हाल ही में आदित्य धर की 'धुरंधर' में SP चौधरी असलम खान बने, जो रणवीर सिंह (जस्कीरत सिंह रंगी उर्फ हामजा अली मजारि) के साथ रेहमान डाकैत (अक्षय खन्ना) के गैंग को नेस्तनाबूद करने की मिशन पर थे। अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स के साथ ये स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। 21 दिनों में यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी हैं।

मुंबई की रात में जब म्यूजिक, लाइट्स और स्टारडम एक साथ मिले तो नजारा जादुई हो गया। संजय दत्त की एंट्री ने कॉन्सर्ट को सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट नहीं बल्कि एक कल्चरल मोमेंट बना दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।