Sara Ali Khan बिना इजाजत वीडियो बनते देख हुईं आग-बबूला, देखिए कहां कर रही वेकेशन एंजॉय

Sara Ali Khan ‘मेट्रो इन दिनों’ की सफलता के बाद वेकेशन मना रही हैं। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सारा आग-बबूला हो गईं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है, जिसमें उन्हें गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 9:59 PM
Story continues below Advertisement
एक्ट्रेस सारा अली खान का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (Photo: Sara Instagram)

पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सारा सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इस बात से काफी खुश है। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम की सराहना हुई और फिल्म की कहानी को भी लोगों ने पसंद किया है। इसी खुशी में सारा वेकेशन मनाने निकल पड़ी हैं। नेचर लवर सारा अक्सर छुट्टी मिलने पर प्रकृति के बीच पहुंच जाती है। इस बार उनका ठिकाना बना है हिमाचल प्रदेश की जहालमत पाटन वैली, लाहौल स्पीति। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तैर रहा है, जहां उन्हें एक मैगी प्वाइंट पर मैगी के साथ चाय की चुस्कियों का अनंद लेते हुए देखा जा सकता है। सारा वेकेशन मोड में हैं और आसपास के नजारों को एंजॉय कर रही हैं।

इसी बीच उनकी नजर एक शख्स पर पड़ी जो उनका वीडियो बना रहा था। यह देखते सारा को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस शख्स को नाराजगी जताई। इसके बाद उस व्यक्ति ने वीडियो बनान बंद कर दिया। ये वीडियो एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। खास बात ये है इस वीडियो में सारा के साथ बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन प्रताप बाजवा भी हैं। अर्जुन और सारा के बीच अच्छी दोस्ती है और ये दोनों इससे पहले भी कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। इस वीडियो में भी सारा के साथ अर्जुन का होना उनके फैंस के कान खड़े कर रहा है। दोनों एक साथ केदारनाथ धाम गए थे और गोवा में वेकेशन मनाते भी नजर आए थे, जहां इन्हें एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था।

अर्जुन के बारे में बात करें तो उन्होंने ‘सिंह इज ब्लिंग’ में सपोर्टिंग एक्टर का रोल किया था। साल 2013 में फिल्म ‘स्लिंग’ के लिए मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभु देवा को भी वो असिस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन को ऑस्कर-नॉमिनेटेड डायरेक्टर गिरीश मलिक की फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजा’ में भी देखा गया है। वह रोहित बल और वरुण बल जैसे बड़े फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुके हैं। इसके अलावा, वह एक कुशल जिमनास्ट और MMA फाइटर भी हैं।

Saiyaara OTT Release: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'सैयारा', जान लें डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।