Sardaar Ji 3 Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेता और मशूहर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार जी-3' का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग दिलजीत दोसांझ को ट्रोल कर रहे हैं। आमिर के पहले फिल्म में होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं थी, लेकिन ट्रेलर में दिखाई देने के बाद अब बवाल मच गया है। ट्रेलर से पता चलता है कि हानिया फिल्म में दिलजीत के साथ रोमांस भी करती नजर आएंगी।
