September Box Office: सितंबर की शुरुआत सिने लवर्स के लिए खास और धमाकेदार तरीके से होने वाली हैं। क्योंकि अगले हफ्ते यानी 4-5 सितंबर के बीच कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होनी वाली इन फिल्मों में भरपूर एक्शन, रोमांच, थ्रिलर और रोमांस दिखेगा। यहां देखिए पूरी लिस्ट।
बागी 4
बागी फ्रेंचाइजी की इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से हैं। इस फिल्म में एकबार फिर टाइगर श्रॉफ का एक्शन आपके होश उड़ा देगा। साथ ही फिल्म में सोनम बाजवा और हरनाज संधू जैसी हसीनाएं अपनी अदाओं से दिल जीतती दिखने वाली हैं। हरनाज संधू इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।
दिल मद्रासी
एक्शन फिल्म 'दिल मद्रासी' श्री लक्ष्मी मूवीज के बैनर तले बनी है। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है. वहीं फिल्म का काफी बज भी बना है। इसमें शिवाकार्तिकेय के अलावा रुक्मिणी वासंथ और विद्युत जामवाल दिखने वाले हैं। एआर मुरुगदास की ये तमिल फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
द बंगाल फाइल्स
विवेक रंजन अग्निहोत्री की मच अवेटेड फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' भी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज के पहले से ही इस फिल्म का जबरदस्त बज बना है, वहीं फिल्म पर विवाद भी हो रहा है। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती औरअनुपम खेर के साथ पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं। फिल्म में आपको ऐसी कहानियां दिखेंगी जिन्हें सालों पहले दबा दिया गया।
केडी द डेविल
कन्नड़ एक्टर ध्रुव सरजा की इस फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली हैं। फिल्म का टीजर किया रिलीज हो चुका है। टीजर देखने को बाद फैंस का एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। फिल्म की कहानी 1970 के दशक पर आधारित है और इसमें आपको गैंगस्टर्स के बीच गैंग वॉर देखने को मिलने वाला है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो रही है।
31 डेज
ये कन्नड़ फिल्म 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें आपको रोमांच, कॉमेडी और हॉरर का परफेक्ट पैकेज देखने को मिलने वाला है। फिल्म के स्टार कास्ट बताएं तो इसमें निरंजन कुमार शेट्टी, पज्वली सुवर्णा, चिल्लर मंजू और अक्षय कारकला जैसे स्टार्स दिखेंगे।
घाटी
अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु स्टारर ये तेलुगु थ्रिलर ड्रामा फिल्म को कृष जागरलामुंडी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में इन दोनों एक्टर की जोड़ी देखने को फैंस बेताब हैं। फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी का गजब का परफॉर्मेंस दिखा, जो फैंस को काफी पसंद आया है। ट्रेलर में मादक पदार्थ की तस्करी और इसके खोखली दुनिया के बारे में बताया गया है। ये फिल्म 5 सितंबर को दस्तक दे रही है।
नानखटाई
इस गुजराती फिल्म की कहानी दिल को छू लेने के लिए तैयार है। 3 अलग–अलग किरदारों की अलग कहानी और अलग दुनियादारी के बारे में बहुत ही सिंपल और बेहतरीन तरीके से इसमें पेश किया गया है। जिंदगी में आने वाली मुश्किलें और उसके बाद की खुशियों को फिल्म के डायरेक्टर ने खूबसूरती से स्क्रीन पर उतारा है। इसमें हितेन कुमार, मित्रा गढ़वी, मयूर चौहान, ईशा कंसारा, दीक्षा जोशी समेत कई कलाकर दिखेंगे। ये 5 सितंबर को रिलीज होगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।