Get App

Yo Yo Honey Singh: 'ये तुम्हें ले डूबेगा...', नशे की लत को लेकर शाहरुख खान-अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी वॉर्निंग

Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह ने फैली उन अफवाहों को गलत बताया, जिनमें कहा गया था कि फेम या इंडस्ट्री उनके पतन का कारण थी। रैपर ने कहा कि इसके लिए उनके अपने फैसले और मानसिकता ही जिम्मेदार थी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 12:02 PM
Yo Yo Honey Singh: 'ये तुम्हें ले डूबेगा...', नशे की लत को लेकर शाहरुख खान-अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी वॉर्निंग
रैपर बोले, “मैं खुश नहीं था। मैं 2013 और 2014 में अपने करियर के पीक पर था। मैं होश में नहीं था। उस समय मेरा सोचने का तरीका अलग था। जब मैं कामयाब हुआ, तो मैं अलग तरह से चलता गया, अलग तरह से बोलता गया और सबकी बेज्जती करता था।

Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह के पीक करियर पर नशे की लत से जूझने और बाइपोलर डिसऑर्डर से लड़ने करने की कहानी से दुनिया अनजान नहीं है, जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ा था। अब, सिंगर-रैपर ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें नशे की लत के बारे में चेतावनी दी थी और कहा था कि यह उन्हें बर्बाद कर देगा।

एबी टॉक्स पॉडकास्ट में हनी सिंह ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार से मिली ड्रग्स के बारे में दी गई चेतावनियों को याद किया। उन्होंने शोहरत, अकेलेपन और अपने पतन के बारे में भी बात की। रैपर ने माना कि 2011 से 2014 के बीच जब वह शोहरत के पीक पर थे, तब उन्होंने सफलता, धन और नशे की लत में खुद को पूरी तरह खो दिया था।

रैपर बोले, “मैं खुश नहीं था। मैं 2013 और 2014 में अपने करियर के पीक पर था। मैं होश में नहीं था। उस समय मेरा सोचने का तरीका अलग था। जब मैं कामयाब हुआ, तो मैं अलग तरह से चलता गया, अलग तरह से बोलता गया और सबकी बेज्जती करता था। मैं सोचता था कि मैंने सब कुछ कर दिखाया है। मैं खुद को भगवान तक कहता था। मैं बहुत कम उम्र से पैसा कमा रहा था और सफल हो रहा था, और इसके साथ ही मैं ड्रग्स भी ले रहा था। मैं एक बहुत ही विकृत मानसिक स्थिति में था। मुझे अपना वह रूप पसंद नहीं था।”

हनी सिंह ने इस बातों को खारिज कर दिया कि शोहरत या मनोरंजन जगत उनके पतन का कारण बना, उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके अपने फैसले और सोच ही जिम्मेदार थे। बातचीत के दौरान सिंगर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कुछ बड़े नामों के साथ काम करने की यादें ताजा कीं। उनके अनुसार, कई सितारों ने उन्हें उनकी लाइफस्टाइल और बढ़ती लतों के बारे में बार-बार आगाह किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें