शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा सालों से एक दूसरे के साथ काम नहीं कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी हिट है। शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका ने किंग खान संग पहली बार साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म डॉन में काम किया था। फिल्म में विजय और रोमा की जोड़ी ने पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया था।