Shah Rukh Khan: दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे शाहरुख खान को फैंस ने खूब प्यार दिया है। अब फिल्मी दुनिया में उनके बेटे बेटे आर्यन खान वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। आज उनकी पहली सीरीज को लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट की शुरुआत शाहरुख खान ने अपने स्टाइल में की। इस खास मौके पर उनके हाथ में फ्रैक्टचर नजर आया, जिसे लेकर खुद उन्होंने बताया कि उनकी मेजर सर्जरी हुई है और वह जल्द ही रिकवर कर लेंगे।
इवेंट में शाहरुख ने अपने कंधे की चोट और सर्जरी के बारे में बात करके शुरुआत की। वहीं उन्होंने जवान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का जिक्र करते हुए अपने मजाकिया वन-लाइनर से फिर से फैंस का दिल जीत लियाष एक्टर ने कहा कि1-2 महीने लगेंगे मुझे ठीक होने के लिए, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार उठाने के लिए मेरा एक हाथ ही काफी है।
इसके बाद शाहरुख खान ने अपने पहले रिएक्शन का खुलासा किया, जब उनके बेटे आर्यन खान ने शो का आइडिया उनके सामने रखा था। उन्होंने कहा कि वह कुछ रॉ और मजेदार बनाना चाहते थे, जिसमें बहुत पागलपन हो। SRK ने साझा किया, “मुझे लगा कहीं ये मन्नत का सीसीटीवी तो YouTube पर नहीं डालने जा रहा है। लेकिन आर्यन वास्तव में कुछ नया और अनोखा बना रहा था, और मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे वास्तव में शो के लहजे को समझने में थोड़ा समय लगा था।
एक्टर ने कहा कि लेकिन एक बार जब मैंने समझ लिया, तो मैं पूरी तरह से तैयार हो गया था और ईमानदारी से, मैं वास्तव में इसके बारे में बहुत खुश हूं। लेकिन केवल शो के बारे में नहीं, बल्कि इस कहानी को बताने के लिए एक साथ आए पूरे कलाकारों के बारे में, क्योंकि यह किरदार ही हैं, जो कहानी में जान फूंकते हैं और ऑनस्क्रीन जादू पैदा करते हैं। शाहरुख ने कहा कि हिंदी में बोलूं तो बहुत ही धांसू एक्टिंग की है सबने, बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस हैं सबकी।
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ब्लैक ब्लेजर पैंट पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। इसके बाद शाहरुख खान ने एक-एक करके द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के स्टार कास्ट से लोगों को इंट्रोड्यूस भी कराया। इस दौरान मोना सिंह की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा- 'मोना पहले मैं तुम्हें एक बात कहना चाहता हूं, मैं बहुत सालों से कहता आ रहा हूं कि मेरा फेवरेट शो था जस्सी जैसी कोई नहीं। उसमें मेरी फेवरेट थी मोना यानी तुम। आज भी मुझे लगता है कि मोना जैसी कोई नहीं।
शाहरुख खान ने इस दौरान द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस सहर बंबा के साथ पैर भी थिरकाए। सहर इवेंट में व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मैचिंग जूलरी और खुले बालों में उनकी अदाओं ने सबका दिल जीत लिया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।