The Bads Of Bollywood First Look Out: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने बतौर निर्देशक ओटीटी से डेब्यू करने करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। आर्यन पिता की तरह एक्टिंग में नहीं बल्कि निर्देशक बन डेब्यू करने जा रहे हैं। वह अपना डेब्यू ओटीटी पर शो ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ करने वाले हैं, जिसका पहला लुक रिवील कर दिया गया है।
आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला लुक सामने आ गया है। आर्यन इस शो से बतौर डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसकी ऐलान के बाद से ही फैंस इसके लिए काफी उत्साहित थे। ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक वेब सीरीज है और यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
पहले लुक की शुरुआत में आप देखेंगे की शाहरुख खान की मोहब्बतें फिल्म के म्यूजिक से हो रही हैं। वहीं हाथ में वायलन लिए आर्यन अपने पिता की तरह एंट्री करते हैं। फिर वहीं उनकी सीरीज के हीरो लक्ष्य को एक्शन के साथ दिखाया जाता है। आर्यन वीडियो में कहते दिखते हैं कि मैं भी वही करने जा रहा हूं जो आप करते हैं...बॉलीवुड की बेड और गुड साइड दिखाने लेकिन अपने अंदाज में। वहीं वह शाहरुख की फिल्मों के कुछ डायलॉग भी मारते हैं। फैंस सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं आर्यन की तुलना अभी से शाहरुख खान से होने लगी है। लोगों को उनमें यंग किंग खान नजर आ रहा है।
एक दिन पहले एक्स पर आस्क एसआरके सेशन में कई लोगों ने शाहरुख से आर्यन के पहले शो को लेकर सवाल किए थे। वहीं नेटफ्लिक्स ने बड़े ही फनी अंदाज में यह बताया था कि आर्यन के शो की पहली झलक कल यानी 17 अगस्त को रिलीज होगी। इसी सेशन के दौरान जब लोगों ने सीरीज की कास्ट के बारे में पूछा तो शाहरुख ने कहा था कि आर्यन की सीरीज में इंडस्ट्री के कई प्यारे दोस्त दिखने वाले हैं। शाहरुख ने अपने कैमियो को भी कंफर्म किया था। उन्होंने कहा था कि ‘मैं तो हूं ही, पूरे हक से’।