Get App

Shamita Shetty: 'तो तुमने करके क्या उखाड़ लिया...', उम्र और शादी को लेकर ट्रोल करने वालों की शमिता शेट्टी ने लगाई क्लास

Shamita Shetty: शमिता शेट्टी ने अपनी उम्र और अनमैरिड होने का मजाक उड़ाने वाले ट्रोल को करारा जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर उसकी "पितृसत्तात्मक" मानसिकता की कड़ी आलोचना की। वहीं एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास भी लगाई।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 11:11 AM
Shamita Shetty: 'तो तुमने करके क्या उखाड़ लिया...', उम्र और शादी को लेकर ट्रोल करने वालों की शमिता शेट्टी ने लगाई क्लास
शमिता शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मैं इस शानदार अवसर का फायदा उठाकर आपकी इस कमेंट का जवाब देना चाहती हूं।

Shamita Shetty: बुधवार को एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ट्रोल को करारा जवाब दिया, जो उनकी उम्र, शादी न करने के फैसले और अन्य बातों पर कमेंट कर रहे थे। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पंकज मित्तल नाम के एक व्यक्ति की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उनके कमेंट का करारा जवाब दिया।

शमिता शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मैं इस शानदार अवसर का फायदा उठाकर आपकी इस कमेंट का जवाब देना चाहती हूं। कमेंट है-आपकी उम्र हो गई है पहले वाली बात नहीं रही’...एक्ट्रेस ने लिखा- हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं। यह जीवन का स्वाभाविक नियम है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, शारीरिक बनावट भी नहीं! लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, तंदुरुस्त और खुश हूं, और ईश्वर ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं… और मेरे लिए बस यही मायने रखता है।”

उस व्यक्ति के एक अन्य कमेंट का जवाब देते हुए, शमिता ने कहा कि 'अगर शादी समय पर कर लेती तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते' तो? हां...लेकिन अब क्या? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई? सबसे जरूरी बात यह है कि आप हमें शर्मिंदा करने और अपने पितृसत्तात्मक, पुराने जमाने जैसे, पुरुष-केंद्रित विचार के साथ हम अकेली महिलाओं को फोलो क्यों करते हैं! कृपया मुझ पर एक उपकार करें और मुझे तुरंत अनफ़ॉलो करें!

शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता ने 2000 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने 'बेवफा', 'ज़हर' और 'कैश' जैसी फिल्मों में काम किया। मेनस्ट्रीम की फिल्मों से दूर रहने के बाद, शमिता को 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो के ज़रिए फिर से फेम मिली, जहां उन्होंने दर्शकों से दोबारा जुड़कर एक वफादार फैन फॉलोइंग बनाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें